{"_id":"68d14afbd55c40040d005d08","slug":"sahibzada-farhan-says-team-feels-confident-ahead-of-match-against-sri-lanka-hopes-of-reaching-asia-cup-final-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: भारत से दो बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान को नहीं आई अक्ल, अब फाइनल में खेलने की उम्मीद जताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: भारत से दो बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान को नहीं आई अक्ल, अब फाइनल में खेलने की उम्मीद जताई
Mon, 22 Sep 2025 06:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:42 PM IST
सार
फरहान ने कहा कि टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच के लिए तैयार है और उसे उम्मीद है कि वह फाइनल में पहुंचने में सफल होंगे जहां तीसरी बार उनकी भिड़ंत भारत से हो सकती है।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप में भारत से दो बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान को अक्ल नहीं आई है। भारत ने पहले ग्रुप चरण में पाकिस्तान को शिकस्त दी और फिर सुपर चार चरण के मैच में भी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त किया। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो गई है, लेकिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ मजबूत वापसी का भरोसा जता रहे है। टीम को उम्मीद है कि वे फाइनल में जगह बना सकते हैं।
विज्ञापन
करो या मरो के मैच में श्रीलंका से खेलेगा पाकिस्तान
फरहान ने कहा कि टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच के लिए तैयार है और उसे उम्मीद है कि वह फाइनल में पहुंचने में सफल होंगे जहां तीसरी बार उनकी भिड़ंत भारत से हो सकती है। पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो की तरह है क्योंकि एक और हार उसके लिए आगे के दरवाजे लगभग बंद कर सकती है। फरहान ने कहा कि पाकिस्तान अच्छा खेलने के लिए दृढ़ है, टीम वर्क, योजना बनाने और पूरे मैच में संयम बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'मेरी राय में हमने जिस तरह खेला और हमारी बल्लेबाजी जिस तरह से हुई, उससे खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वास से भरे हैं। विकेट सही है, गेंद अच्छी तरह आ रही है और चूंकि यह करो या मरो का मुकाबला है, इसलिए हम जीतने के लिए दृढ़ हैं।' फरहान ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपनी शुरुआत से खुश था। उसने पहले 10 ओवरों में 91 रन बनाए और केवल फखर जमां का विकेट गंवाया। हालांकि, टीम ने बाद के चरणों में लय खो दी और अंतिम 10 ओवरों में केवल 80 रन ही बना पाई। फरहान ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी के इस पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है।
फरहान बोले- पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं कर सके
फरहान ने कहा, मेरी राय में पिछले मैच में हमसे पावरप्ले का सही इस्तेमाल न कर पाने की गलती हुई, क्योंकि हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और इससे बल्लेबाजों पर दबाव बन गया। फखर के अलावा हमने शुरुआती विकेट नहीं गंवाए और हमारी शुरुआत बहुत अच्छी रही, पहले 10 ओवरों में लगभग 90 रन। बीच के ओवरों में हम थोड़े लड़खड़ा गए, लेकिन हम इसे भी सुधार लेंगे।
भारत से हार के बाद पाकिस्तान सुपर चार चरण की तालिका में -0.689 के नेट रन रेट के साथ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया। श्रीलंका से भिड़ने के बाद उसे अपने अंतिम सुपर चार मैच में 25 सितंबर को दुबई में लिटन दास की बांग्लादेशी टीम का सामना कर रहा है।