फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championship: Lebanon beat Bhutan 4-1, strengthen claim to semi-finals

SAFF Championship: लेबनान ने भूटान को 4-1 से हराया, सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया

Mon, 26 Jun 2023 10:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 10:53 AM IST
सार

लेबनान बी ग्रुप में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अभी उसे 28 जून को मालदीव के खिलाफ मैच खेलना है। बांग्लादेश और मालदीव के 3-3 अंक हैं। वे भी अभी होड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन
SAFF Championship: Lebanon beat Bhutan 4-1, strengthen claim to semi-finals
लेबनान बनाम भूटान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेबनान ने भूटान को 4-1 से हराकर यहां चल रही सैफ फुटबाल चैंपियनशिप में अपने सेमीफाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत कर दिया है। टीम बी ग्रुप में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अभी उसे 28 जून को मालदीव के खिलाफ मैच खेलना है। बांग्लादेश और मालदीव के 3-3 अंक हैं। वे भी अभी होड़ में शामिल हैं। 
विज्ञापन


भूटान की टीम दो मैच हारकर बाहर हो चुकी है। लेबनान के लिए मोहम्मद सादेक,अली अल हज, खलील बदर और मेहदी ने किए। भूटान का गोल गिल्टशेन ने किया। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने मालदीव को 3-1 से हराया। हमजा मोहम्मद (17 वें मिनट) ने मालदीव को 1-0 की बढ़त दिलाई लेकिन रकीब हुसैन (42वां मिनट), तारीक काजी (67वां मिनट) और तारीक काजी (90वें मिनट) की मदद से बांग्लादेश ने मैच अपने कब्जे में कर लिया। ग्रुप बी मुकाबले में जीत से बांग्लादेश को तीन अंक मिले। मालदीव ने पहले मैच में भूटान को हराकर तीन अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed