{"_id":"40d08ea4-ad16-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-will-have-to-take-rebirth-to-break-his-records-says-vengsarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपने रिकॉर्ड्स तोड़ने को सचिन दोबारा लेंगे जन्म' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अपने रिकॉर्ड्स तोड़ने को सचिन दोबारा लेंगे जन्म'
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 25 Apr 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि अपने रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए सचिन तेंदुलकर दोबारा जन्म लेंगे।
विज्ञापन
वेंगसरकर ने कहा, ‘मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। लोग मेरे से आकर पूछते हैं कि सचिन के रिकॉर्ड्स कौन तोड़ेंगे। मेरे विचार से उनके रिकॉर्ड्स कोई नहीं तोड़ सकता। वह अपने रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए दोबारा जन्म लेंगे।’
वेंगसरकर ने कहा कि उन्होंने ही पूर्व कप्तान कपिल देव को नेट्स पर सचिन को कुछ गेंद डालने के लिए कहा था।
उन्होंने कहा, ‘मैंने सचिन को भारतीय टीम के नेट्स पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा। मैंने कपिल, अरशद अयूब, चेतन शर्मा और मनिंदर सिंह को कहा कि वह 15 वर्षीय सचिन के गेंद डालें। लेकिन वे एक छोटे बच्चे को गेंद डालने को लेकर खुश नहीं थे। लेकिन कपिल ने सचिन को कुछ गेंद डाली और उसने उन्हें बखूबी खेला।’
विज्ञापन