फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkars 2011 WC triumph shortlisted for Laureus Sporting Moment award

सचिन तेंदुलकर की 2011 वर्ल्ड कप जीत लॉरेस सर्वश्रेष्ठ खेल लम्हें के अवार्ड की दौड़ में

Mon, 03 Feb 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkars 2011 WC triumph shortlisted for Laureus Sporting Moment award
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित पांच दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल लम्हे के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। विजेता का चयन तीसरे और अंतिम दौर की वोटिंग के बाद किया जाएगा जो 16 फरवरी को समाप्त होगी।

विज्ञापन


भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में सचिन से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। लगभग नौ साल पहले सचिन तेंडुलकर अपने छठे वर्ल्ड कप में खेलते हुए खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, जब उसने मुंबई में फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
विज्ञापन


भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद सचिन तेंडुलकर को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे। भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में जीत सचिन के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में पहले 20 दावेदारों को शामिल किया गया था लेकिन वोटिंग के बाद अब सिर्फ पांच दावेदारों को सूची में जगह मिली है। विजेता की घोषणा 17 फरवरी को बर्लिन में लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed