{"_id":"590f41354f1c1b054b850cf6","slug":"sachin-tendulkar-visited-indian-navy-s-frigate-tarkash-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ब्लास्टर ने लंदन में किया भारतीय नौसेना के तरकश का दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मास्टर ब्लास्टर ने लंदन में किया भारतीय नौसेना के तरकश का दौरा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 08 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का शिड्यूल आज कल काफी व्यस्त चल रहा है। बता दें कि तेंदुलकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच तेंदुलकर आज अपनी लदंन यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के फ्रिगेट तरकश का दौरा करने पहुंचे।
विज्ञापन
Sachin Tendulkar visited Indian Navy's frigate Tarkash, in London pic.twitter.com/N3FQweXs2b
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017विज्ञापन
सचिन की फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' एक आने वाली भारतीय हिंदी फिल्म है। यह फिल्म सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन द्वारा किया जा रहा है। और इसका निर्माण रवि भगचंदका की ओर से कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें सचिन ने 42 साल की उम्र में पहली बार फिल्म डेब्यू किया है। आपको बता दें कि सचिन की फिल्म का पोस्टर 11 अप्रैल 2016 को ट्विटर के द्वारा रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुआ है। 14 अप्रैल 2016 को एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है।
विज्ञापन