{"_id":"60d705298ebc3e356d7da882","slug":"sachin-tendulkar-says-kyle-jamieson-is-going-to-become-one-of-the-leading-all-rounders-in-world-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ: 'क्रिकेट के भगवान' ने जेमीसन के पढ़े कसीदे, कहा- विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होंगे शुमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तारीफ: 'क्रिकेट के भगवान' ने जेमीसन के पढ़े कसीदे, कहा- विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होंगे शुमार
Sat, 26 Jun 2021 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Jun 2021 04:14 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि काइल जेमीसन टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम से अलग गेंदबाज हैं। वह विश्व क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडरों में से एक बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, काइल जेमीसन
- फोटो : social media
विस्तार
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह (जेमीसन) दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार होंगे। तेंदुलकर ने अपने यूटयूब चैनल पर कहा, 'जेमीसन एक शानदार गेंदबाज और न्यूजीलैंड टीम के एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं। वह विश्व क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडरों में से एक बनने जा रहे हैं। जब मैंने उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड में देखा था, तो उन्होंने मुझे बल्ले और गेंद दोनों से काफी प्रभावित किया था।'
विज्ञापन
'क्रिकेट के भगवान' ने आगे कहा, 'वह टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम से अलग गेंदबाज हैं। जेमीसन की खासियत ये है कि वह अपने लंबे कद का सही इस्तेमाल करते हैं और पिच से बाउंस और सीम मोमेंट प्राप्त करते हैं, जबकि बाकी अन्य गेंदबाज स्लिप की ओर गेंद को स्विंग करने की कोशिश करते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि जेमीसन ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय कप्चान विराट कोहली को दोनों पारियों में आउट किया था। साथ ही फाइनल में उन्होंने 61 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस तेज गेंदबाज ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में 46 विकेट हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन