सोशल मीडिया पर लगा टीम इंडिया को बधाई देने का तांता, सचिन ने कहा, 2003 की यादें फिर हुई ताजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को कहा कि एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर साल 2003 की याद दिला दी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में कंगारुओं को 31 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने 15 साल पहले यानी साल 2003 में एडिलेड के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से राहुल द्रविड़ और अजीत अगरगर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। राहुल ने पहली पारी में 233 और दूसरी पारी में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। वहीं, अगरकर ने दूसरी पारी में 41 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
दरअसल, तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, 'सीरीज शुरू करने का क्या जबरदस्त तरीका है। टीम इंडिया ने कभी भी दबाव कम नहीं होने दिया। चेतेश्वर पुजारा की दोनों पारियों और अजिंक्य रहाणे (88) की दूसरी पारी में अहम योगदान और चारों गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस जीत ने 2003 की यादें ताजा कर दी।'
What a way to start the series!#TeamIndia never released the pressure. Superb batting by @cheteshwar1 with crucial knocks in both innings, @ajinkyarahane88 in the 2nd innings and excellent contributions by our 4 bowlers. This has brought back memories of 2003. #INDvAUS pic.twitter.com/4gmviaKeCC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 10, 2018
वहीं, पुजारा ने खुद ट्वीटकर कहा, 'एडीलेड ओवल में हमारे लिए पहला टेस्ट मैच शानदार रहा। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिस तरह से हम टीम के तौर पर खेले और कड़ी टक्कर दी उससे काफी खुश हूं। अब अगले मैच की तैयारी।'
It's been a great first match at the Adelaide Oval! Thank you so much for your wishes. Really delighted with the way we played as team and put up a great fight! On to the next one now! #AUSvIND pic.twitter.com/xIEe8shsBO
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) December 10, 2018
इसके अलावा इस ऐतिहासिक जीत के बाद ट्विटर पर भारतीय टीम को बधाई देने का तांता लग गया। इन दिग्गजों ने कुछ तरह टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दी।
इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है। ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में भारतीय टीम बेहतर साबित हुई। पहली पारी में 41 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद जीतना अच्छा प्रयास है। पुजारा के लिए शानदार टेस्ट मैच और गेंदबाजों का बेहतरीन प्रयास। यह सीरीज शानदार होगी।'
Test Cricket is Best Cricket. Great fight by Australia in the end but India were too good. Winning after being 41-4 in first innings is a special effort. Outstanding Test match for Pujara and great effort from our bowlers. Promises to be a great series #AusvInd pic.twitter.com/PEYzKuBsap
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 10, 2018
वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पुछल्ले बल्लेबाजों ने गजब का जुझारूपन दिखाया, लेकिन यह क्षण भारत को लंबे समय तक याद रहेगा। गेंदबाजों ने अपना सब कुछ दिया। इस पल का लुत्फ उठायें और इस लय को पर्थ टेस्ट में बरकरार रखें।'
Amazing grit displayed by the Australian lower order, but this is a moment to savour for a long time for Team India. The bowlers gave it everything and let’s just enjoy this and carry the momentum into the Perth Test #AusvInd
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 10, 2018
हरभजन ने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया को बधाई। क्या टेस्ट सीरीज की शानदार शुरुआत हुई है। जीत की शुभकामनाएं। चेतेश्वप पुजारा और गेंदबाजों का उम्दा प्रदर्शन।'
Congratulations Team India! What a way to start the test series! Congratulations on the win. top stuff by @cheteshwar1 and all the bowlers doing a great job #AUSvIND
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 10, 2018
मिचेल जॉनसन ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी। इस हार से उन्हें उबरना होगा और पर्थ टेस्ट के लिए तैयारी करनी होगी।'
Congratulations to India 👏🏼 Loved Australia’s fight to the end, need to move on quickly from this loss & prepare for Perth which is a quick turn around. #testcricketisalive
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) December 10, 2018
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने लिखा, 'मुझे टेस्ट क्रिकेट और इसके नाटकीय मोड़ से बहुत प्यार है। ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के खिलाड़ी ने क्या लड़ाई लड़ी है। यही टेस्ट क्रिकेट है और ऐसा होना चाहिए। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मैच था। विराट कोहली और उसकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई।'
I love test cricket & its drama ! ❤️
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 10, 2018