फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्रिकेट के भगवान' ने संन्यास लेते वक्त कही थी ऐसी बात, जिससे नम हो गई थीं हर किसी की आंखें

Thu, 16 Nov 2017 12:27 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 16 Nov 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar retired from international cricket On hhis Day in 2013
सचिन तेंदुलकर - फोटो : india today

16 नवंबर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत ही खास है। आज ही के दिन 2013 में तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 16 नबंवर 2013 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट फैन्स इस दिन को कभी नहीं भूलते क्योंकि उनके सबसे चहेते क्रिकेटर और विश्व के महान बल्लेबाज ने क्रिकेट से विदाई ली थी। इसी दिन वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीतने के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 


 

Sachin tendulkar retired from international cricket On hhis Day in 2013
सचिन तेंदुलकर - फोटो : indian express

सचिन ने मैच के बाद बहुत ही इमोशनल स्पीच दिया, जिसे सुनकर क्रिकेट फैन्स की आंखे नम हो जाएगी। इस भाषण में सचिन तेंदुलकर ने लगभग हर उस व्यक्ति का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें सफल क्रिकेटर बनने में मदद की। सचिन की विदाई को लगभग चार वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका वो भाषण सुनकर आंख से आंसू छलक आते हैं। सचिन ने अपने करियर के दौरान खूब सारे मैच खेले और खूब रन बनाए हैं। सचिन ने आए दिन क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित किए, जिन्हें शायद ही कभी कोई हासिल कर पाएं।

 

Sachin tendulkar retired from international cricket On hhis Day in 2013
सचिन

सचिन ने कुल 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 53.79 की औसत से 15 हजार 921 रन बनाए हैं। टेस्ट में इनके नाम 51 शतक, 68 अर्ध-शतक और 6 दोहरा शतक भी शामिल हैं। वहीं, वन-डे इंटरनेशनल में सचिन ने 463 मैच खेले हैं। उन्होंने 86.24 की औसत से 18 हजार 426 रन बनाए हैं। वन-डे में सचिन के नाम 49 शतक और 96 अर्ध-शतक शामिल है। इसके साथ ही सचिन ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin tendulkar retired from international cricket On hhis Day in 2013
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Cricket 360

गौरतलब है कि टेस्ट, वन-डे और टी-20 क्रिकेट इंटरनेशनल में सचिन ने कुल मिलाकर 664 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल मिलाकर 34,357 रन, 100 शतक, 164 अर्ध-शतक और 201 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Sachin tendulkar retired from international cricket On hhis Day in 2013
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN

बता दें कि साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन अपने पहले मैच में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिन्ना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सचिन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वकार यूनिस की गेंद पर सचिन का कैच वसीम अकरम ने पकड़ा था। हालांकि ये मैच पाकिस्तान ने 7 रन से जीत लिया था। इस मैच टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया।  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 80 रन पर ही सिमट गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed