फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar play fantastic knock against England Masters his innings led India Masters to victory

Sachin Tendulkar: 51 साल की उम्र में भी नहीं बदला सचिन का अंदाज, अपनी पारी से इंडिया मास्टर्स को दिलाई जीत

Wed, 26 Feb 2025 06:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:15 PM IST
सार

सचिन फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वह इंडिया मास्टर्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। सचिन ने इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ 21 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली जिससे इंडिया मास्टर्स ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar play fantastic knock against England Masters his innings led India Masters to victory
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी भी उनके खेलने का अंदाज नहीं बदला है। सचिन फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वह इंडिया मास्टर्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। सचिन ने इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ 21 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली जिससे इंडिया मास्टर्स ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

सचिन ने खेले शानदार शॉट्स 
मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंडिया मास्टर्स ने 132 रन का लक्ष्य 11.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान तेंदुलकर ने क्रिस शॉफील्ड की गेंद पर आउट होने से पहले पांच चौके और एक छक्का लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन किया। सचिन ने बल्लेबाजी के दौरान कई शानदार शॉट्स खेले और अपने खेलने के दिनों की याद दिला दी। सचिन की पारी देखकर स्टेडियम पर मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू टीम के लिए गुरकीरत सिंह मान ने 35 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी खेली, जबकि युवराज सिंह 14 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे इंडिया मास्टर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। तेंदुलकर की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड मास्टर्स को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने तीन जबकि तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन और बाएं हाथ के स्पिनर पवन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सचिन का करियर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिनमें 15921 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वहीं, 463 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 18426 रन निकले जिनमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा सचिन ने भारत के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed