Sachin Tendulkar Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर ने जीता सचिन तेंदुलकर का दिल, पीएम मोदी बोले- यह देखकर अच्छा लगा
सचिन लगातार सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर दौरे से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को साझा कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने जमकर वहां की प्रशंसा की है। इस पर बुधवार (28 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहमति व्यक्त की।
विस्तार
सचिन तेंदुलकर ने क्या लिखा?
तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी स्मृति में एक सुंदर अनुभव रहेगा। तेंदुलकर ने लिखा, ''चारों ओर बर्फ थी लेकिन लोगों के असाधारण आतिथ्य के कारण हमें गर्मी महसूस हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में देखने के लिए बहुत कुछ है। खासकर इस यात्रा के बाद इससे अधिक सहमत नहीं हो सकता।''
तेंदुलकर ने आगे लिखा, "कश्मीर विलो बल्ला मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड का महान उदाहरण हैं। मैंने दुनिया भर में यात्रा की है। अब मैं दुनिया भर के लोगों और भारतीयों को सलाह देता हूं कि वे आएं और अविश्वसनीय भारत के कई रत्नों में से एक जम्मू और कश्मीर का अनुभव लें।''
This is wonderful to see! @sachin_rt’s lovely Jammu and Kashmir visit has two important takeaways for our youth:
One - to discover different parts of #IncredibleIndia.
Two- the importance of ‘Make in India.’
Together, let’s build a Viksit and Aatmanirbhar Bharat! https://t.co/YVUlRbb4av — Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2024
पीएम मोदी ने क्या लिखा?
मोदी ने तेंदुलकर के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''यह देखना अद्भुत है! सचिन तेंदुलकर की प्यारी जम्मू-कश्मीर यात्रा में हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण बातें हैं: एक - अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों की खोज करना। दो - मेक इन इंडिया' का महत्व। आइए मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें।"