Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar has given his first public reaction to son Arjun Tendulkar's engagement to Saaniya Chandhok

Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, सानिया के साथ नाम जुड़ने पर दिया जवाब

Mon, 25 Aug 2025 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 08:22 PM IST
सार

हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन और सानिया की एक निजी कार्यक्रम में सगाई हो गई है। हालांकि, दोनों ही परिवार की ओर से सगाई की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब सचिन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar has given his first public reaction to son Arjun Tendulkar's engagement to Saaniya Chandhok
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और सानिया चंदोक के साथ रिश्तों को लेकर सच्चाई बताई है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन और सानिया की एक निजी कार्यक्रम में सगाई हो गई है। हालांकि, दोनों ही परिवार की ओर से सगाई की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब सचिन ने इसकी पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं सानिया 
सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

दरअसल, सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'आस्क मी एनिथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछो) नाम का सत्र चलाया जिसमें एक यूजर ने सचिन से पूछा, 'क्या अर्जुन की सचमुच सगाई हो गई है?' इस पर सचिन ने जवाब देते हुए लिखा, हां, ऐसा हुआ है और हम सभी उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Latest and Breaking News on NDTV 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन का क्रिकेट करियर 
25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।
विज्ञापन

लाल गेंद के प्रारूप में अर्जुन ने 17 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक सहित 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट शामिल हैं। गोवा के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच खेले हैं और नौ पारियों में 76 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैचों में 73 गेंदें फेंकी हैं और 38.00 की औसत से तीन विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर एक विकेट लेना रहा है। उन्होंने 9.36 की इकॉनमी रेट और 24.3 की स्ट्राइक रेट बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed