फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar gives tips to India openers ahead of WTC final

WTC: 'क्रिकेट के भगवान' ने खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र, बताया फाइनल में कैसा हो भारतीय टीम संयोजन

Tue, 15 Jun 2021 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Jun 2021 07:56 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम संयोजन के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा कि साउथम्पटन में पिच से ज्यादा मदद नहीं होने पर भी रविचंद्रन अश्विन और जडेजा दोनों प्रभावी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar gives tips to India openers ahead of WTC final
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने खिताबी मुकाबले के लिए टीम संयोजन को लेकर अपनी राय रखी है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरे। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही। 

विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम संयोजन के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा कि साउथम्पटन में पिच से ज्यादा मदद नहीं होने पर भी रविचंद्रन अश्विन और जडेजा दोनों प्रभावी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से संभावना तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के खेलने की है क्योंकि दोनों (अश्विन और जडेजा) बल्लेबाजी कर सकते हैं। आखिर में टीम प्रबंधन विकेट (पिच) को देखकर यह फैसला करना होगा।' 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि अगर मैच के चौथे और पांचवें दिन स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिली तो क्या होगा, तेंदुलकर ने कहा, 'विकेट से मदद नहीं मिलने पर भी शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन सीधी गेंदों से भी बहुत सारे विकेट चटकाते थे, ऐसे में सीधी गेंद भी एक विकल्प है।' उन्होंने कहा कि सीधी गेंद से भी बल्लेबाल भ्रमित होते है क्योंकि उन्हें बल्लेबाज हमेशा स्पिन के लिए खेलने की कोशिश करते समय दुविधा में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,000 से ज्यादा रन बनाने वाले तेंदुलकर का मानना हैं कि अश्विन और जडेजा दोनों को इंग्लैंड के ठंडे मौसम और हवा की स्थिति का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में स्पिनर हवा से भी मदद हासिल कर सकता है। अगर गेंद की चमक बरकरार रही तो वह दोनों तरफ घूम सकती है।' उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल को भी सुझाव दिए। उन्होंने कहा, 'दोनों को बल्ले को अपने शरीर के करीब रख कर खेलना होगा। शॉट खेलने के लिए बल्ला उठाते समय आपके हाथों को आपके शरीर के जितना संभव हो उतना करीब होना चाहिए।'

तेंदुलकर ने कहा कि दोनों टीमों की गेंदबाजी में एक जैसी मजबूती है लेकिन इंग्लैंड में डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले दो टेस्ट मैच खेलने के कारण न्यूजीलैंड की टीम बेहतर स्थिति में होगी। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में विविधता है। टिम साउदी दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को बाहर की तरफ निकालते है तो वही ट्रेंट बोल्ट गेंद को अंदर की तरफ लाते है। काइल जैमीसन तेजी से टप्पा खिलाते है तो नील वेगनर शॉट पिच गेंदों का शानदार इस्तेमाल करते है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed