फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Congratulates Virat Kohli on 49th ODI Hundred; Kohli said this on Century IND vs SA WC 2023

Virat-Sachin: 'मैं सचिन जैसा कभी नहीं बन पाऊंगा...', क्रिकेट के भगवान ने दी बधाई तो भावुक हुए विराट कोहली

Sun, 05 Nov 2023 09:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Nov 2023 09:05 PM IST
सार

विराट ने सचिन के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है। सचिन ने ऐसा 452 वनडे पारियों में किया था। वहीं, विराट ने 277 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Congratulates Virat Kohli on 49th ODI Hundred; Kohli said this on Century IND vs SA  WC 2023
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को 49 शतक लगाने पर बधाई दी। हालांकि, मैच के बाद जब कोहली को इस बारे में बताया गया तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं सचिन की कभी बराबरी नहीं कर पाऊंगा।
विज्ञापन


सचिन ने क्या लिखा था?
सचिन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'शानदार खेले विराट। मुझे इस साल 49 से 50 (उम्र में) पहुंचने में 365 दिन लगे थे। मैं आशा करता हूं कि आप अगले कुछ दिनों में 49 से 50 (शतक) के आंकड़े तक पहुंचें और मेरा रिकॉर्ड तोड़ें। बधाई।' विराट ने सचिन के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है। सचिन ने ऐसा 452 वनडे पारियों में किया था। वहीं, विराट ने 277 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए।
विज्ञापन


विराट ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रन की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 243 रन से जीता। यह इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार आठवीं जीत रही। भारत अब अंक तालिका को शीर्ष पर रहकर खत्म करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने सचिन के संदेश का जवाब दिया

Sachin Tendulkar Congratulates Virat Kohli on 49th ODI Hundred; Kohli said this on Century IND vs SA  WC 2023
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में विराट ने सचिन के संदेश का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा मैच था। संभवतः टूर्नामेंट की सबसे कठिन टीम के साथ खेलना चुनौतीपूर्ण था। इस मैच से, इस पारी से अच्छा करने की प्रेरणा मिली। क्योंकि यह (शतक) मेरे जन्मदिन पर हुआ, इसलिए यह खास हो गया और लोगों ने इसे मेरे लिए और भी खास बना दिया।

धीमी पारी खेलने को लेकर कोहली ने कहा, 'लोग खेल को कुछ अलग तरीके से देखते हैं। जब सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत करते हैं, तो आपको लगता है कि यह आसान पिच है और हर किसी को इसी तरह खेलना होगा। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, स्थितियां काफी धीमी हो गईं। मेरी ओर से बाकी बल्लेबाजों को साफ संदेश था, मेरे आसपास बल्लेबाजी करते रहो। उस नजरिये से मैं खुश था। एक बार जब हमने 315 से अधिक स्कोर कर लिया, तो हमें पता चल गया कि हम पार स्कोर से ऊपर हैं।

शतक को लेकर विराट ने कहा, 'मैं क्रिकेट खेलने का आनंद ले रहा हूं, यह मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं बस इस बात से खुश हूं कि भगवान ने मुझे वह आनंद दिया है। मैं बस इस बात से खुश हूं कि मैं वही कर पा रहा हूं जो मैंने वर्षों से किया है।

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर कोहली ने कहा, 'अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए बहुत खास है। जब बात बल्लेबाजी की आती है तो वह (सचिन) परफेक्ट हैं। यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं उनके जितना अच्छा कभी नहीं बन पाऊंगा। उनके बल्ले से परफेक्शन निकलता था। वे हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं। मैं उन दिनों को जानता हूं जब मैंने उन्हें (सचिन) टीवी पर देखा है। उनसे इस तरह की तारीफ पाना ही मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद यह कहा था

Sachin Tendulkar Congratulates Virat Kohli on 49th ODI Hundred; Kohli said this on Century IND vs SA  WC 2023
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद कहा, ''यह एक ऐसा विकेट था जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। हमें रोहित और शुभमन से शानदार शुरुआत मिली। मेरा काम इसे जारी रखना था। 10वें ओवर के बाद गेंद ग्रिप और टर्न लेने लगी, धीमी हो गई और फिर मेरी भूमिका काफी देर तक बल्लेबाजी करने की थी। टीम प्रबंधन ने मुझे यही बताया था। श्रेयस ने अच्छा खेला और अंत में हमने कुछ और रन बनाए। एशिया कप के दौरान हमारी काफी बातचीत हुई। हम तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए खेल को आगे ले जाने के लिए यह साझेदारी जरूरी थी। 

कोहली ने आगे कहा, ''हमारी टीम में हार्दिक नहीं है, इसलिए हमें पता था कि एक या दो विकेट हमें महंगा पड़ सकता है। मैं खेलने का मौका देने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए ऊपर वाले का आभारी हूं। इस शानदार मैदान पर इतनी भारी भीड़ के सामने अपने जन्मदिन पर शतक बनाना बहुत अच्छा है। पिच धीमी है, हमारे पास क्वालिटी बॉलिंग लाइन-अप भी है, लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।''

G.O.A.T पर क्या बोले कोहली?

Sachin Tendulkar Congratulates Virat Kohli on 49th ODI Hundred; Kohli said this on Century IND vs SA  WC 2023
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शतक लगाने के बाद विराट कोहली जब ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बात करने आए तो उन्हें कमेंटेटर ने कहा कि आप G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (सर्वकालिक महान) खिलाड़ी हैं। इस पर कोहली ने कहा- नहीं। मैं सर्वकालिक महान नहीं हूं। मैं ग्रेटेस्ट नहीं हूं। 

अनुष्का शर्मा ने क्या कहा?

पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के 49वें वनडे शतक पर स्टोरी लगाई। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अपने जन्मदिन पर खुद को तोहफा।''

Latest and Breaking News on NDTV

डिविलियर्स ने भी दी बधाई

डिविलियर्स भी कोहली को बधाई देने पहुंचे। कोहली जब शतक लगाने और भारतीय पारी के बाद वापस पवेलियन लौट रहे थे तो डिविलियर्स ने आकर उन्हें बधाई दी। 

virat kohli abd
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed