फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar celebrated his mothers birthday, Arjuns fiancee Sania was also present

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने इस तरह मनाया अपनी मां का जन्मदिन, अर्जुन के साथ मंगेतर सानिया भी मौजूद रहीं

Sat, 30 Aug 2025 06:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Aug 2025 06:05 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपनी मां का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर का पूरा परिवार मौजूद रहा।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar celebrated his mothers birthday, Arjuns fiancee Sania was also present
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ - फोटो : Sachin Tendulkar-instagram

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपनी मां का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर का पूरा परिवार मौजूद रहा। खास बात ये है कि सचिन की होने वाली बहु और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक भी इन तस्वीरों में दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने की थी अर्जुन और सानिया की सगाई की पुष्टि
हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और सानिया चंदोक के साथ रिश्तों को लेकर सच्चाई बताई थी। दरअसल, ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन और सानिया की एक निजी कार्यक्रम में सगाई हो गई है। इस पर सचिन ने 'आस्क मी एनिथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछो) सत्र के दौरान कहा, 'हां, ऐसा हुआ है और हम सभी उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हैं।'
Latest and Breaking News on NDTV
 
विज्ञापन

प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं सानिया 
सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed