फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar birthday once master blaster revealed why he could not sleep after scoring double century in odi

Sachin Tendulkar Birthday: वनडे में 200 रन बनाने के बाद रात भर सो ही नहीं पाए थे सचिन

Sat, 24 Apr 2021 10:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 10:20 AM IST
सार

  • आज सचिन तेंदुलकर का 48वां जन्मदिन
  • क्रिकेट के 'महामानव' कहलता हैं सचिन 
  • वनडे में सर्वप्रथम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन
Sachin tendulkar birthday once master blaster revealed why he could not sleep after scoring double century in odi
सचिन तेंदुलकर birthhday

विस्तार

24 अप्रैल की तारीख सचिन के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस दिन मास्टर-ब्लास्टर का जन्मदिन जो होता है। आज तेंदुलकर अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड इस महान खिलाड़ी के बल्ले से निकले हैं। 40 साल के लंबे अवरोध के बाद वह सचिन ही थे, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया। आइए आज इसी ऐतिहासिक पारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपसे साझा करते हैं।

विज्ञापन


किस्सा 24 फरवरी 2010 का है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर थी। तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्वालियर में खेला गया। जहां सचिन ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक ठोका। 147 गेंद में 200 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान 25 चौके और तीन छक्के भी उड़ाए। 136.05 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी ने कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम का नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया।
विज्ञापन


तब 38 वर्ष के रहे सचिन इस ऐतिहासिक पारी के बाद काफी थक गए थे। अपनी आत्मकथा में इस दिन के बारे में वह लिखना कैसे भूल सकते थे। वो लिखते हैं कि मैच के बाद मैं काफी थक गया था। बावजूद, इसके उन्हें रातभर नींद ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि उस शाम वो इतने खुश और उत्साहित थे कि वो सो ही नहीं पा रहे थे। बकौल तेंदुलकर, 'होटल में उनका और धोनी का कमरा बाकी साथी खिलाड़ियों से अलग और दूर था। कमरा बेहद बड़ा था, जिसमें प्राइवेट पूल भी था। बाथरूम भी विशाल, जिसके दरवाजे शीशे के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर नजर गई तो बड़े-बड़े पेड़ नजर आ रहे थे और कमरे के पर्दे हवा से लहरा रहे थे। सचिन के बताया कि ऐसे नजारे में सो पाना मुश्किल हो रहा था। सचिन को पूरी रात बाथरूम का लाइट्स जलाए रखनी पड़ी, इसके बाद उन्होंने फोन उठाया और बधाई संदेशों को जवाब देने लग गए।


सचिन से पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर 194 रन का था, जो पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के चार्ल्स कॉवेन्ट्री के नाम था। अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ और चार्ल्स ने 2009 में बांग्लादेश के यह रन बनाए थे। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी 200 रन की पारी खेली। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए, जो वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed