{"_id":"5fda359c8ebc3e3c8d3bcbf8","slug":"sachin-tendulkar-believes-ajinkya-rahane-will-prove-to-be-good-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर ने रहाणे को बताया समझदार, कहा- साबित होंगे अच्छे कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर ने रहाणे को बताया समझदार, कहा- साबित होंगे अच्छे कप्तान
Wed, 16 Dec 2020 09:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बृहस्पतिवार से एडिलेड होगा। पहले टेस्ट में भारत की तरफ से जहां विराट कोहली टीम का नेतृत्व करेंगे वहीं बाकी के तीन मैचों में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। गौरतलब है कि एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने के लिए रहाणे पर पूरा दारोमदार होगा।
विज्ञापन
उधर दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी कप्तानी को लेकर रहाणे का हौसला बढ़ाया है। तेंदुलकर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे काफी समझदार हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में अपनी संतुलित आक्रामकता से अच्छी कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने रहाणे को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कप्तानी करते देखा है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने यूट्यूब चैनल स्पोटर्स टुडे से कहा, ‘यह थोड़ा अलग होगा। अजिंक्य रहाणे को मैं जानता हूं। मुझे पता है कि वह काफी समझदार और संतुलित है।’ उन्होंने कहा, ‘वह आक्रामक है लेकिन उसकी आक्रामकता नियंत्रित है। मैने उसके साथ जितना समय बिताया है, मैं जानता हूं कि वह काफी मेहनती है।’
विज्ञापन
तेंदुलकर ने कहा, ‘वह किसी बात को हलके में नहीं लेता। अगर आप मेहनत करते हैं, ईमानदार हैं तो नतीजा अपने आप मिलता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि टीम की तैयारी अच्छी होगी। नतीजे पर फोकस नहीं करें बल्कि प्रक्रिया पर ध्यान दें। नतीजा खुद ब खुद मिलेगा।’