Wimbledon: विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, रोजर फेडरर के साथ आए नजर; तस्वीर हुई वायरल
सचिन से पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी विंबलडन में शिरकत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन से पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी विंबलडन में शिरकत की थी। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है और लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सचिन भी लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन मैच देखने पहुंचे थे और उन्होंने घंटी बजाकर पहले दिन के खेल की शुरुआत की थी।
The Little Master graces Centre Court 🤩
— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2025
Wonderful to have you at #Wimbledon, @sachintendulkar 👋@RalphLauren pic.twitter.com/Pd2ivIYrID
What’s sweeter than strawberries & cream at Wimbledon? 🍓 🎾
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2025
Finding yourself in the middle of a Grand Slam sandwich. 😃@Wimbledon @rogerfederer Björn Borg pic.twitter.com/EV2x67EwFJ
सचिन भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे थे और इस दौरान मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने उन्हें खास तोहफा दिया था। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मास्टर-ब्लास्टर ने एमसीसी म्यूजियम का दौरा किया। यहां उनकी पुरानी तस्वीरों का संग्रह था। सचिन ने अपनी विशेष तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद वह बेल रिंग सेरेमनी में शामिल हुए और बेल बजाकर मैच के आगाज का संदेश दिया था।