WPL Final: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल देखने पहुंचे क्रिकेट जगत के दिग्गज, रोहित-सचिन ने भी देखा मुकाबला
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां स्टेडियम पहुंचीं। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा भी यह मैच देखने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
The legendary @sachin_rt in the house for the #Final 😃🙌🏻
विज्ञापन
Follow the match ▶️ https://t.co/N0U4wKUU0z#TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/s3WcTg6com— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में टॉस नहीं जीत सकीं और उनकी टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। हालांकि, हरमनप्रीत इससे बेहद खुश नजर आईं और पहले गेंदबाजी करते हुए उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई ने दिल्ली की टीम को सिर्फ 131 रन पर समेट दिया। दिल्ली के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे, लेकिन आखिरी विकेट के लिए शिखा पांडे और राधा यादव ने 52 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को 131 रन तक पहुंचाया।
No shortage of support today for @mipaltan 😎
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/N0U4wKUU0z#TATAWPL | #DCvMI | #Final pic.twitter.com/49Wt7Zx6FV
मुंबई को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के वीडियो महिला प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किए। मुंबई की टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। इस सीजन में यह टीम पुराने प्रदर्शन को भूलकर नई शुरुआत करना चाहेगी और छठी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि, मुंबई के लिए यह आसान नहीं होगा। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, टीम के दो सबसे अहम खिलाड़ी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।