{"_id":"58de74e24f1c1b7b7563e46d","slug":"sachin-considers-pujara-team-india-s-silent-warrior","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने इस खिलाड़ी को माना टीम इंडिया का साइलेंट वॉरियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने इस खिलाड़ी को माना टीम इंडिया का साइलेंट वॉरियर
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मूक यौद्धा की संज्ञा दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में एक टेस्ट सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
सचिन ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी कर लंबी पारियां खेलने में माहिर पुजारा के बारे में कहा कि वह एक मूक यौद्धा की तरह हैं जिनके पास गजब का धैर्य है, काफी अनुशासित, समर्पित और एकाग्रचित्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पुजारा को करीब से देखा और मैं उनसे काफी प्रभावित रहा हूं। मुझे पता है कि ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक भारतीय टीम की सेवा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
पुजारा ने रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन की पारी खेली। इससे पहले बंगलूरू में उनके 92 रन की बदौलत भारत ने जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। तेंदुलकर ने तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी जमकर सराहा। जिस तरह खिलाड़ियों ने बेहद अनुशासित और समर्पण भाव के साथ लगातार 13 टेस्ट मैच वह सराहनीय है। उमेश ने उनमें से 12 खेले हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी अहम है।
विज्ञापन