सचिन तेंदुलकर ने प्ले-स्टोर पर शुरू की नई पारी

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar launched 100mb mobile app
सचिन 100एमबी

    क्रिकेट में धुआंधार पारी खेलने के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अब गूगल प्ले-स्टोर पर डिजिटल पारी की शुरुआत की है। उन्होंने '100 एमबी' का नाम के ऐप को लॉन्च किया है। यहां एमबी का मतलब 'मास्टर ब्लास्टर' है। ऐप को प्ले-स्टोर पर अपलोड भी कर दिया गया है।

    इस ऐप पर इस रविवार को आप सचिन को सोनू निगम के साथ गाना गाते हुए देख सकते हैं। इस ऐप का आइडिया सचिन का ही था। इस ऐप के जरिए सचिन अपने फैन्स से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे। इस ऐप के जरिए सचिन के फैन्स उनसे लाइव चैच कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप पर क्रिकेट से जुड़े एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इस ऐप की जानकारी सचिन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, 'मेरी नई डिजिटल पारी में पारी में आपका स्वागत है। आइए और मुझसे जुड़िए। इसके लिए हमने एक नया प्लेटफॉर्म बनाया है- 100 एमबी। हमारी कोशिश है कि मुझसे जुड़ी हर जानकारी के लिए आपके पास एक प्लेटफॉर्म होना चाहिए। यहां आपको मेरी रोजमर्रा जिन्दगी की पूरी जानकारी मिलेगी।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल का भी लाइव अपडेट और एनालिसिस इस ऐप पर दिए जाएंगे। ऐप पर क्रिकेट मैच पर डिबेट भी होगा। साथ ही आम आदमी भी अपने विचारों को सचिन के साथ डायरेक्ट साझा कर सकेगा। ऐप पर सचिन से जुड़े वीडियो, फोटो और लेटर मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें