{"_id":"623bf8c928c23216023eb817","slug":"sa-w-vs-wi-w-women-world-cup-2022-south-africa-qualifies-for-semifinal-match-against-west-indies-abandoned-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA W vs WI W: दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खराब मौसम की वजह से हुआ रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA W vs WI W: दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खराब मौसम की वजह से हुआ रद्द
Thu, 24 Mar 2022 10:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:22 AM IST
सार
आईसीसी महिला विश्व कप का 23वां मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच को खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज महिला विश्व कप
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
आईसीसी महिला विश्व कप का 23वां मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच को खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। दक्षिण अफ्रीकी टीम एक अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह विश्व कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कैरेबियाई टीम ने इसके बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के 22 रन के स्कोर पर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। हालांकि मिगनन डू प्रीज (38) और मारिजाने केप (5) ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और पांचवे विकेट के लिए 39 रनों की अटूट साझेदारी की। लेकिन इसके बाद खराब मौसम की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया और इसे रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है और सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है वह भी नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुकी है। इनके अलाव वेस्टइंडीज की टीम अब एक अंक के साथ तीसरे नंबर पर चली गई है जबकि भारतीय टीम चौथे नंबर पर है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में जीत दर्ज करनी होगी।