फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA W vs WI W Deandra made special record with the help of 18 fours and 4 sixes

SA W vs WI W: वेस्टइंडीज की डिएंड्रा ने खेली तूफानी पारी, 18 चौके और 4 छक्कों की मदद से बनाया यह खास रिकॉर्ड

Sat, 29 Jan 2022 12:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 12:17 PM IST
सार

वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने 150 रनों की नाबाद पारी खेली है। अपनी इस पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। डॉटिन ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट में वनडे की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। 

विज्ञापन
SA W vs WI W Deandra made special record with the help of 18 fours and 4 sixes
डिएंड्रा डॉटिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में ही कैरिबियाई बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है। बारिश से बाधित इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम जीत के बहुत करीब थी, लेकिन अंत में यह मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने इस मैच में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने इस मैच में नाबाद 150 रन बनाए और अपनी टीम का स्कोर 234 रन तक ले गईं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने वाली डॉटिन अंत तक आउट नहीं हुईं। उन्होंने 158 गेंदों में नाबाद 150 रन बनाए। उनकी इस पारी में 18 चौके और चार छक्के शामिल थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

डिएंड्रा डॉटिन के नाम हुए ये रिकॉर्ड
इस पारी में 150 रन बनाने के साथ ही डॉटिन वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले स्टेफनी टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी। कैरिबियाई महिला क्रिकेट में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। डॉटिन ने हैली मैथ्यूज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 200 गेंदों पर 186 रनों की नाबाद साझेदारी की। यह वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट में तीसरे विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, महिला वनडे क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए नौवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। मैथ्यूज ने 63 गेंद में 51 रन बनाए। 


बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
30 साल की डॉटिन का वनडे में यह तीसरा शतक है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार शतकीय पारी खेली है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 45.3 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17.4 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और वेस्टइंडीज यह मैच जीतने से चूक गई। 

चार मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धुलने के बाद यह सीरीज तीन मैच की रह गई है। सीरीज के बाकी तीनों मैच 31 जनवरी, तीन फरवरी और छह फरवरी को खेले जाएंगे। ये सभी मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed