फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs SL T20 World Cup 2021 South Africa vs Sri Lanka head to heat match preview and probable playing 11

SA vs SL T20: विश्व कप में आज श्रीलंका से होगी दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, आंकड़ों में जानें कौन किस पर भारी

Sat, 30 Oct 2021 10:37 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 30 Oct 2021 10:37 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल के नजरिए से देखा जाए तो यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। वैसे, टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। 

विज्ञापन
SA vs SL T20 World Cup 2021 South Africa vs Sri Lanka head to heat match preview and probable playing 11
श्रीलंका की टीम - फोटो : twitter@T20WorldCup

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए जरूरी है। ग्रुप ऑफ डेथ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें शुरुआती 2-2 मैच जीतकर शीर्ष पर बरकरार हैं। लेकिन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में जीतने वाली टीम की अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं बनी रहेंगी। इसके अलावा जो टीम हारेगी उसकी चुनौती लगभग समाप्त हो जाएगी। इन दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले  हैं जिनमें एक जीता और एक हारा है। कुल मिलाकर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आइए आपको अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिजल्ट और आज की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका पलड़ा भारी रहा है। अब दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका ने 10 मुकाबले जीते हैं वही, श्रीलंका की टीम सिर्फ मैच पांच जीत सकी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा। जिसे साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। इन आंकड़ों से पता चलता है कि आज खेले जाने वाले मैच में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम हावी रहेगी। 
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच खेले गए हैं। जिनमें प्रोटियाज टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 मैच जीते जबकि एक मुकाबले में श्रीलंका को सफलता मिली। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मुकाबलों में भी श्रीलंका पर भारी पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूमेंटम दक्षिण अफ्रीका के साथ

श्रीलंका की टीम साल 2018 के बाद से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में साउथ अफ्रीका से नहीं जीत पाई है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को लगातार पांच टी-20 मैचों में हराया है। वहीं, मार्च 2019 में दोनों टीमों के बीच टाई रहे मैच को शामिल कर लिया जाए तो दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में यह संख्या बढ़कर छह हो जाती है। 19 मार्च 2019 को केपटाउन में खेला गया टी-20 टाई रहा था जिसे प्रोटियाज ने जीता। 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करम, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्किया और कासिगो रबाडा पर नजर रहेगी वहीं, श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में कुशल परेरा, भानुका राजपक्षा, वानेंदु हसरंगा, दासुन शनाका और अविष्का फर्नांडो धमाल मचा सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका- टेंबा बवूमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसें, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वाइन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, केशव महराज, एनरिक नॉर्किया, तबरेज शम्सी। 


श्रीलंका- पथुम निशांका, कुशल परेरा, चरिथ असलांका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, वानेंदु हसरंगा, दसुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लाहिरू कुमार, महेश दीक्षाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed