फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS WTC Final: Kagiso Rabada busy preparing for the final said we know how to defeat Australia
IND Inning
166/9 (19.4 ov)
Target: 260
Prince Yadav 12(15)*
Mayank Yadav 3 (4)
IND need 94 runs in 2 remaining balls

SA vs AUS WTC Final: फाइनल से पहले कगिसो रबाडा ने भरी हुंकार, बोले- हमें पता है ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराना है

Tue, 07 Jan 2025 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

रबाडा ने कहा- दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं।

विज्ञापन
SA vs AUS WTC Final: Kagiso Rabada busy preparing for the final said we know how to defeat Australia
कगिसो रबाडा - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी टीम बखूबी जानती है कि ऑस्ट्रेलिया को किस तरह से हराना है। बता दें कि, इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

मौजूद चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हराया था। भारत को पांच मैचों में सिर्फ एक मुकाबले में जीत नसीब हुई थी जबकि तीन मैच मेजबानों ने अपने नाम किए थे। वहीं, एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस सीरीज के आखिरी टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है'
रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत के बाद सुपरस्पोर्ट पर कहा- इसमें अभी काफी समय है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसा बड़ा मौका आपको इसके लिए तैयार कर देता है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका अंडरडॉग के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन रबाडा उलटफेर करने के प्रति आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा- दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं। हम जानते हैं कि वे हमारे सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे लेकिन हम यह भी जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed