फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS South Africa will not play three match ODI series in Australia the road to the World Cup is tough

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम, वर्ल्ड कप की राह कठिन

Wed, 13 Jul 2022 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Jul 2022 10:20 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2023 में होबार्ट, सिडनी और पर्थ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रद्द कर दिए है। अब नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
SA vs AUS South Africa will not play three match ODI series in Australia the road to the World Cup is tough
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने से दक्षिण अफ्रीका ने इनकार कर दिया है। इससे रद्द हुए मैचों के अंक ऑस्ट्रेलिया को मिल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने व्यस्त कार्यक्रम और उसके यहां शुरू हो रही घरेलू टी-20 चैंपियनशिप के कारण यह दौरा रद्द किया है। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2023 में होबार्ट, सिडनी और पर्थ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रद्द कर दिए है। अब नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया जाएगा। यह सीरीज आईसीसी की सुपर लीग का हिस्सा थी, जिससे 2023 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलता। 
विज्ञापन


यह सीरीज अब मई तक नहीं हो सकती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने सहमति दी है कि सीरीज होने तक प्रतियोगिता के अंक ऑस्ट्रेलिया को दिए जाएं। दक्षिण अफ्रीका जनवरी में नई घरेलू टी-20 लीग शुरू करने जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 17 दिसंबर से 8 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका से तीन टेस्ट मैच खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed