IPL 2021: ऋतुराज के नाम बड़ा रिकॉर्ड, हासिल की ऑरेंज कैप, कोहली, धोनी और रोहित को पीछे छोड़ा
ऋतुराज ने 32 रन बनाए। उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। सीएसके को अपने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें थीं। उन्होंने अपनी टीम को निराश भी नहीं किया और फाफ डुप्लेसिस के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। ऋतुराज ने मैच में 32 रन बनाए। ऐसा करते ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन की ऑरेंज कैप अपने नाम की है। फाफ डुप्लेसिस ने 86 रन की पारी खेली और वह ऑरेंज कैप से केवल तीन रन से चूक गए।
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज ने 16 मैच में 635 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है। वहीं, डुप्लेसिस ने 16 मैच में 633 रन बनाए। ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतने वाले आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा। मार्श आईपीएल के पहले सीजन (2008) पंजाब के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप विजेता बने थे। तब उनकी उम्र 25 साल थी। वहीं, इस समय ऋतुराज की उम्र 24 साल और आठ महीने है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 आईपीएल में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। तब उनकी उम्र 27 साल और 6 महीने थी। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (973) भी कोहली के नाम ही है। अब तक कोई भी बल्लेबाज इससे ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा अब तक ऑरेंज कैप ही हासिल नहीं कर सके हैं।
पहले सीजन से लेकर अब तक ऑरेंज कैप विजेता खिलाड़ी
|
सीजन |
खिलाड़ी |
रन |
तब उम्र |
अब उम्र (अक्तूबर-2021) |
| 2021 | ऋतुराज गायकवाड़ | 635 | ---- | 24 साल, 8 महीने |
|
2020 |
लोकेश राहुल |
670 |
28 |
29 |
|
2019 |
डेविड वार्नर |
692 |
32 |
34 |
|
2018 |
केन विलियमसन |
735 |
28 |
31 |
|
2017 |
डेविड वार्नर |
641 |
30 |
34 |
|
2016 |
विराट कोहली |
973 |
27 |
32 |
|
2015 |
डेविड वार्नर |
562 |
28 |
34 |
|
2014 |
रॉबिन उथप्पा |
660 |
28 |
35 |
|
2013 |
माइकल हसी |
733 |
38 |
46 |
|
2012 |
क्रिस गेल |
733 |
33 |
42 |
|
2011 |
क्रिस गेल |
608 |
32 |
42 |
|
2010 |
सचिन तेंदुलकर |
618 |
37 |
48 |
|
2009 |
मैथ्यू हेडन |
572 |
37 |
49 |
|
2008 |
शॉन मार्श |
616 |
25 |
38 |