{"_id":"61b5f9b842afb85cd63837b9","slug":"ruturaj-gaikwad-can-break-virat-kohli-record-of-most-hundred-in-vijay-hazare-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋतुराज, अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में मिल सकती है जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋतुराज, अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में मिल सकती है जगह
Sun, 12 Dec 2021 07:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:01 PM IST
सार
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ ने एक सीजन में चार शतक लगाए हैं। वहीं देवदत्त पडीक्कल ने लगातार चार पारियों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक जड़कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। इसके साथ ही वो भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक लगाए हैं। उनसे पहले देवदत्त पडीक्कल ने लगातार चार शतक लगाए थे। उनके पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है। विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में चार शतक लगाए थे। ऋतुराज ने इस सीजन जिस लय में बल्लेबाजी की है, वो विराट का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
आईपीएल के 14वें सीजन में 600 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले चार दिनों में तीसरा शतक जड़ दिया है। शनिवार को राजकोट में महाराष्ट्र और केरल के बीच खेले जा रहे मैच में गायकवाड़ ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 129 गेंदों पर 124 रन बनाए। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज ने इससे पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ 112 गेंद पर 136 रन बनाए थे। जिसमें 14 चौके और चार छक्के जड़े थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली और छत्तीसगढ़ के खिलाफ 154 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने 143 गेंद में 14 चौके और पांच छक्के लगाए थे।
विराट, पडीक्कल और पृथ्वी शॉ की सूची में शामिल हो सकते हैं ऋतुराज
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ ने एक सीजन में चार शतक लगाए हैं। वहीं देवदत्त पडीक्कल ने लगातार चार पारियों में शतक लगाया था। अगर ऋतुराज एक बार फिर शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वो चौथे खिलाड़ी होंगे, जो यह कारनामा करेंगे। हालांकि वो पडीक्कल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे, लेकिन उनके पास अभी भी विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ठोकी दावेदारी
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है जहां उसे तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का अभी एलान होना बाकी है ऐसे में ऋतुराज ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं समेत सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है। हालांकि रोहित और राहुल जैसे खिलाड़ियों के बीच ऋतुराज को भारतीय टीम में जगह मिलना मुश्किल है।