{"_id":"608e2f55adb15246951603a9","slug":"rr-vs-srh-ipl-2021-playing-prediction-here-you-know-which-players-are-in-playing-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs SRH: क्या हैदराबाद दिखाएगा नए कप्तान का दम? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs SRH: क्या हैदराबाद दिखाएगा नए कप्तान का दम? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Sun, 02 May 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 02 May 2021 01:41 PM IST
सार
आज यानी दो मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर कप्तानी नहीं करेंगे बल्कि उनकी जगह केन विलियमसन कप्तान होंगे।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड वॉर्नर को कप्तानी के पद से हटाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को अपना नया कप्तान घोषित किया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने इसकी घोषणा की। बता दें कि छह मैचों में से मात्र एक मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है। जिसके बाद डेविड वॉर्नर से कप्तानी छीनकर केन विलियमसन को दे दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि अब सवाल यह उठता है कि क्या डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तेजी से रन तो बना रहा है लेकिन टी-20 फॉर्मेट के मुताबिक उनका बल्ला नहीं चल रहा है। पिछले छह मैचों का स्कोर देखा जाए तो डेविड वॉर्नर ने मात्र 193 रन बनाए है और दो अर्धशतक जड़े हैं। इसका स्ट्राइक रेट मात्र 110 है।
विज्ञापन
ये स्ट्राइक रेट एक ओपनिंग बल्लेबाज के लिए बहुत कम माना जा रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही है। बता दें कि आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रियान पराग, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, श्रेयस गोपाल/जयदेव, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के संभावित 11
डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव/अब्दुल सामद, राशिद खान, जगदीश सुचित, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद और संदीप शर्मा।