{"_id":"6611278a5d250499610b9e8f","slug":"rr-vs-rcb-virat-kohli-will-can-make-three-records-in-match-against-rajasthan-can-become-number-one-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB: राजस्थान के खिलाफ मैच में कोहली के निशाने पर होंगे तीन रिकॉर्ड, इस मामले में बन सकते हैं नंबर वन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs RCB: राजस्थान के खिलाफ मैच में कोहली के निशाने पर होंगे तीन रिकॉर्ड, इस मामले में बन सकते हैं नंबर वन
Sat, 06 Apr 2024 04:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:14 PM IST
सार
आज के मुकाबले में विराट कोहली राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 मैचों में 618 रन बनाए हैं। अगर वह 62 रन और बना लेते हैं तो आईपीएल के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे। स्टार बल्लेबाज के पास अभी ऑरेंज कैप है। उन्होंने चार मैचों में 203 रन बनाए हैं। आज के मैच में वह एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। आरसीबी अपना पांचवां मैच खेलेगी जबकि राजस्थान इस टूर्नामेंट में अपना चौथा मुकाबला खेलती नजर आएगी। इस मैच में फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम राजस्थान को जीत का चौका लगाने से रोकने के लिए उतरेगी।
राजस्थान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं कोहली
आज के मुकाबले में विराट कोहली राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 मैचों में 618 रन बनाए हैं। अगर वह 62 रन और बना लेते हैं तो आईपीएल के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में शीर्ष पर शिखर धवन हैं जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ 679 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं।
आईपीएल में 7500 रन का आंकड़ा छू सकते हैं
आईपीएल में विराट कोहली आज बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह आईपीएल में अपने 7500 रन पूरे कर सकते हैं। अभी तक उन्होंने 241 मुकाबलों में 7466 रन बनाए हैं। राजस्थान के खिलाफ वह 34 रन बना लेते हैं तो 7500 रनों का आंकड़ा छू लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा वह आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 242 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह आज के मैच में आठ छक्के और लगा देते हैं तो क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स और रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं कोहली
टी20 क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली के पास 8000 रन के आंकड़े को छू लेने का सुनहरा मौका है। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल में 241 मैच और चैंपियंस लीग में 15 मैच खेले हैं। 256 मुकाबलों में उन्होंने 7890 रन बनाए हैं। आठ हजार रन पूरे करने से वह 110 रन दूर हैं।