{"_id":"69d929a5ee12533f520d48de","slug":"rr-vs-rcb-phil-salt-dismissed-for-a-duck-for-the-third-time-adds-embarrassing-record-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB: तीसरी बार 'डक' पर आउट हुए आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs RCB: तीसरी बार 'डक' पर आउट हुए आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड; जानिए
Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
सार
फिल सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सॉल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वह अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
फिल सॉल्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सॉल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
तीसरी बार डक पर आउट हुए सॉल्ट
फिल सॉल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस लीग में सर्वाधिक बार मैच की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। सॉल्ट को जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड पार्थिव पटेल (4) के नाम है। वहीं, सॉल्ट, ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
आरसीबी की पारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल सात गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठान में नाकाम रहे और वह 16 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
विज्ञापन
जितेश शर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले टिम डेविड इस मुकाबले में फ्लॉप रहे और सिर्फ 13 रन ही बना सके। रोमारियो शेफर्ड ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 11 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर बृजेश शर्मा के हाथों में कैच दे बैठे। हालांकि, रजत पाटीदार एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली।
रजत ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी इस इनिंग में 4 चौके और चार छक्के लगाए। रजत ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर सिर्फ 19 गेंदों में 41 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, वेंकटेश ने 15 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला।