{"_id":"6251640a3c510c434e03e251","slug":"rr-vs-lsg-ipl-2022-weather-forecast-pitch-report-of-wankhede-stadium-mumbai-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG, Mumbai Weather: राजस्थान और लखनऊ के मैच में कैसा रहेगा मौसम, जानें पिच का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG, Mumbai Weather: राजस्थान और लखनऊ के मैच में कैसा रहेगा मौसम, जानें पिच का हाल
Sun, 10 Apr 2022 03:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 03:09 PM IST
सार
राजस्थान और लखनऊ के मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान जैसे गेंदबाज शुरुआत में विकेट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का चौथा मैच लखनऊ के खिलाफ होगा। ये दोनों ही टीमें अंकतालिका में अच्छी स्थिति में हैं और यह मैच जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बन सकता है। राजस्थान की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है और इस मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बना सकती है। वहीं लखनऊ के बल्लेबाज भी लय में लौट चुके हैं। लोकेश राहुल से लेकर क्विंटन डिकॉक और अंत में आयुष बदोनी तक सभी बल्लेबाज लय में हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वहीं राजस्थान के लिए जोस बटलर और शिमरोन हेटमेयर लगातार रन बना रहे हैं। कप्तान संजू और देवदत्त पडीक्कल भी अच्छी लय में हैं। ऐसे में इस मैच में बड़ा स्कोर बनने की संभावना ज्यादा है।

कैसा रहेगा मौसम
इस मैच के दौरान मुंबई में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, गर्मी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। दिन के समय तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं रात के समय तापमान 27 डिग्री के करीब रहेगा। वहीं नमी 62 फीसदी के करीब रहेगी। ज्यादा नमी रहने पर ओस का असर ज्यादा होगा। इससे बचने के लिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
कैसी रहेगी पिच
वानखेड़े पिच में अच्छा उछाल रहता है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वहीं गेंद पुरानी होने पर बल्लेबाजी आसान हो जाती है। पावरप्ले में गेंदबाज विकेट निकाल सकते हैं, लेकिन इसके बाद गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी और रन बनाना आसान होगा। खासकर ओस गिरने के बाद बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाएगी और दूसरी पारी के आखिरी ओवरों में रन बनाना बहुत आसान होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग/जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस/मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।