GT vs RR Final Live Streaming: जबरदस्त फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें कब, कहां और कैसे देखें फाइनल मैच
राजस्थान की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहले आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था। तब राजस्थान के कप्तान दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न थे।
विस्तार
कब होगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला 29 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे होगा और पहली गेंद आठ बजे फेंकी जाएगी। इसके अलावा शाम साढ़े छह बजे से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी। इसमें एआर रहमान और रणवीर सिंह जैसे फिल्मी सितारे परफॉर्म करते दिखेंगे।
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।