{"_id":"67e7f9ece3187e6c740c7f78","slug":"rr-vs-csk-ipl-2025-11th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs CSK Playing 11: जीत का खाता खोलने के लिए राजस्थान लगाएगी जोर, सामने होगी चेन्नई की चुनौती; संभावित-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs CSK Playing 11: जीत का खाता खोलने के लिए राजस्थान लगाएगी जोर, सामने होगी चेन्नई की चुनौती; संभावित-11
Sun, 30 Mar 2025 12:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:53 PM IST
सार
RR vs CSK Playing 11 Prediction Today Match : चेन्नई का राजस्थान पर पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अबतक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 16 जबकि राजस्थान ने 13 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। अब गुवाहाटी में राजस्थान जीत का खाता खोलने उतरेगी।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम चेन्नई
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब गुवाहाटी के मैदान पर उतरेगी तो उसे अपनी पहली जीत की तलाश होगी। यहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। शुक्रवार को उसे आरसीबी ने चेपॉक में 50 रनों से हराकर 17 वर्षों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को रोक दिया।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की इन कमजोरियों का आरसीबी ने उठाया फायदा
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई की लचर फील्डिंग और खराब गेंदबाजी का लाभ उठाते हुए 197 रन का लक्ष्य तैयार किया। जवाब मेजबान टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 146 रन ही बना सकी। आईपीएल के पहले सत्र (2008) के बाद यह आरसीबी की चेपॉक में पहली जीत थी।

धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी को ऊपरी क्रम में करनी होगी बल्लेबाजी
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनसे पहले अश्विन आए और आठ गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी ने भले ही अपनी पारी से प्रशंसकों का मनोरंजन किया लेकिन उनका नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना टीम के हित में नहीं रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी की लगातार दो जीत से गदगद हुए एबी डिविलियर्स, बोले- 10 गुना बेहतर है टीम का संतुलन

राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : PTI
राजस्थान के पास गेंदबाजों की कमी
इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों को जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने काफी परेशान किया। दोनों ने क्रमश: तीन और एक विकेट लिया। गुवाहाटी की विकेट चेपॉक की तरह है जिस पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करना उतना मुश्किल नहीं होगा चूंकि उसके पास इतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है और रियान पराग को भी कप्तानी का उतना अनुभव भी नहीं है।

अश्विन-जडेजा
- फोटो : PTI
जडेजा और अश्विन से रहना होगा सावधान
वहीं, चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण भी इस बार उतना धारदार नहीं लग रहा है। मथीषा पथिराना और कलाई के स्पिनर नूर अहमद के अलावा भारतीय गेंदबाज प्रभावित करने में नाकाम रहे। खलील अहमद नई गेंद से छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इस प्रारूप में उतने खतरनाक नहीं रह गए। हालांकि, दोनों गुवाहाटी के हालातों से बखूबी वाकिफ हैं और अगर लाभ उठाने में सफल रहे तो रॉयल्स के बल्लेबाजों संजू सैमसन, पराग, शुभम दुबे, नीतिश राणा और ध्रुव जुरेल के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

सैमसन-जायसवाल
- फोटो : PTI
जायसवाल और सैमसन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद
रॉयल्स के पास अब जोस बटलर जैसा धुरंधर बल्लेबाज नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। अब वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। हालांकि, टीम में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे ताबड़तोड़ ओपनर मौजूद हैं जिनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। वहीं, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाजों में आत्मविश्वास का अभाव है। इसके अलावा उनके पास कोई बेहतर स्पिनर भी नहीं है। ऐसे में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, राहुल की वापसी से बढ़ेगा दिल्ली का आत्मविश्वास

चेन्नई बनाम राजस्थान
- फोटो : ANI
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : PTI
आइए जानते हैं राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 30 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।