IPL 2020: 82 रन के विशाल अंतर से RCB ने मारा मैदान, KKR के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: लगातार दो करीबी मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी कोलकाता नाइटराइडर्स को सोमवार रात आरसीबी के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। शारजाह में टॉस जीतकर आरसीबी नेएबी डीविलियर्स के 33 गेंदों में 73 रन के बूते स्कोरबोर्ड पर 194/2 रन टांगे, जिसके जवाब में केकेआर निर्धारित 20 ओवर में महज 112/9 रन ही बना पाई। एबी का विराट ने बखूबी साथ निभाया, पडीक्कल, फिंच ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। गेंदबाजी में भी आज आरसीबी का ही दिन था। कोलकाता के सारे दिग्गज फेल रहे, आठ बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। यह बैंगलोक की कोलकाता पर सबसे बड़ी जीत भी है, इससे पहले बैंगलोर ने कोलकाता को 2019 में 10 रन से हराया था।
लाइव अपडेट
अब अंकतालिका में तीसरे नंबर पर RCB
RCB की KKR पर सबसे बड़ी जीत
That's that from Sharjah. #RCB win by 82 runs.#Dream11IPL #RCBvKKR pic.twitter.com/wQV7xlQ9Yi
— IndianPremierLeague (@IPL) October 12, 2020
82 रन के विशाल अंतर से जीता RCB
आखिरी ओवर में चार रन बने। 20 ओवर में KKR का स्कोर: 112/9 वरुण चक्रवर्ती (7) और प्रसिद्ध कृष्णा (2)Not our night 💔 pic.twitter.com/fZXcSbCskW
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 12, 2020
नौवां विकेट गिरा
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइटाइडर्स का नौवां विकेट गिरा। कमलेश नागरकोटी को क्रिस मॉरिस ने बोल्ड कर अपनी दूसरी सफलता अर्जित की।2 ओवर में 91 रन चाहिए
18 ओवर में KKR का स्कोर: 104/8 कमलेश नागरकोटी (2) और वरुण चक्रवर्ती (3)राहुल त्रिपाठी भी आउट
कोलकाता नाइटराइडर्स की आखिरी उम्मीद राहुल त्रिपाठी भी आउट। 22 गेंदों में 16 रन बनाए। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। कोलकाता के हार का अंतर सिर्फ राहुल त्रिपाठी ही कम कर सकते थे। 17 ओवर में KKR का स्कोर: 99/8 कमलेश नागरकोटी (1)😔
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 12, 2020
KKR - 99/8 (17)#KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #RCBvKKR
24 गेंदों में 100 रन चाहिए
चहल के आखिरी ओवर से 5 रन आए। चार ओवर के कोटे में 12 रन देकर दिनेश कार्तिक का एक अहम विकेट। 16 ओवर में KKR का स्कोर: 95/7 राहुल त्रिपाठी (12) और कमलेश नागरकोटी (1)Just 3️⃣ more scalps lads. 😎#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL #RCBvKKR pic.twitter.com/Hx3Hs65TZa
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 12, 2020