फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengers bangalore captan virat kohli and chris gayle handshake video

KXIP की हार के बाद जिस अंदाज में मिले विराट और गेल, वीडियो ने मचा दी धूम

Tue, 15 May 2018 12:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore captan virat kohli and chris gayle handshake video
विराट कोहली और क्रिस गेल - फोटो : ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट के विशाल अंतर से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने 89 रन के मामूली लक्ष्य को केवल 49 गेंदों में हासिल किया। कप्तान कोहली ने नाबाद 48 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

विज्ञापन


मैच से पहले यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि आरसीबी के दो पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेलकेएल राहुल तबाही मचाएंगे क्योंकि इस साल उनमें फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। हालांकि, कुछ ओवर के बाद इन दोनों ने फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया और उमेश यादव के एक ही ओवर में दोनों विस्फोटक ओपनर्स डगआउट लौट गए।
विज्ञापन


यहां से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैच में कभी वापसी ही नहीं कर पाई और मुकाबला हार बैठी। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और क्रिस गेल का एक वीडियो धूम मचा रहा है। दोनों मैच के बाद जिस अंदाज में मिले, वह फैंस को खूब रास आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो, किस गर्मजोशी से मिले विराट और गेल

royal challengers bangalore captan virat kohli and chris gayle handshake video
विराट कोहली और क्रिस गेल - फोटो : ipl

विराट और गेल पुराने दोस्त हैं और दोनों ने अपनी पुरानी स्टाइल में ही हाथ मिलाया व इसके बाद गले मिले। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

देखिए वीडियो:
 





बहरहाल, इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। आईपीएल 2018 के प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed