फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma set to miss West Indies ODIs

खत्म नहीं हो रहे रोहित शर्मा के 'बुरे दिन'

Thu, 02 Oct 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Oct 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma set to miss West Indies ODIs
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को चोटिल होने के कारण चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। इससे पहले वह इंग्लैंड का दौरा भी बीच में ही छोड़कर वापस स्वदेश लौट आए थे।
विज्ञापन


कई तरह के चोटों के कारण दो बड़े मुकाबलों को छोड़ने को मजबूर हुए भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह चैंपियंस लीग से इस उम्मीद से हटे थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने तक फिट हो जाएंगे। लेकिन उनकी योजना पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


रोहित समय से फिट नहीं हो सके हैं और इस कारण वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से उनके बाहर होने की संभावना बढ़ गई है। भारत वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 8 अक्टूबर को खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी फिट नहीं हो सके हैं रोहित

Rohit sharma set to miss West Indies ODIs
हालांकि रोहित शर्मा को उम्मीद है कि वनडे सीरीज और ट्वंटी-20 मैच से बाहर होने के बाद वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्‍ध रहेंगे।

रोहित चार हफ्ते पहले ही चोट से हट गए थे और माना जा रहा था कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 वनडे और एकमात्र टी-20 मैचों के लिए उपलब्‍ध रह‌ेंगे, लेकिन उनकी अंगुलियों में अभी भी फ्रेक्चर बना हुआ है।

उन्हें अपने कंधे के ठीक होने तक और तीन हफ्ते के लिए मैदान से दूर रहना होग। रोहित इस समय बंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बीसीसीआई के फिजियो की निगरानी में हैं।

उनकी फिटनेस को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है। रोहित अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के प्रमुख हथियार बन सकते हैं ऐसे में उनको लेकर चयनकर्ता कोई हड़बड़ी नहीं करना चाहेंगे।

चार को होगा टीम इंडिया का चयन

Rohit sharma set to miss West Indies ODIs
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और टी-20 मैच के लिए भारतीय चयनकर्ता 4 अक्टूबर को टीम इंडिया का चयन करेंगे।

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में इंग्लैंड में शिखर धवन के सा‌थ पारी की शुरुआत करने वाले अजिंक्य रहाणे ने उस दौरान शानदार खेल दिखाया था। रहाणे ने इंग्लैंड में वनडे करियर का पहला शतक भी ठोका था। इसके अलावा मुरली विजय भी बतौर ओपनर टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
 
बल्‍लेबाज रोहित को आगामी टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए कुछ घरेलू मैच खेलने को कहा जा सकता है। अगर वह फिट हो जाते हैं तो उनके पास दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सकता है।

रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे के दौरान पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला और इसके बाद दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान वह चोटिल हो गए और उन्हें सीरीज से ही हटना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed