फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma runs inside restaurant after fans got out of control to see him in mumbai

Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, लोगों को देख रेस्टोरेंट के अंदर भागे हिटमैन

Wed, 17 Aug 2022 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 04:28 PM IST
सार

रोहित को देखने के लिए मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई। हिटमैन को देखते ही फैंस बेकाबू हो गए। यह देख हिटमैन रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma runs inside restaurant after fans got out of control to see him in mumbai
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। वो तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और उनके प्रति फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अब रोहित का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस हिटमैन की सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेकाबू होते दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई के एक रेस्टोरेंट का है, जहां रोहित के फैंस का हुजूमम उमड़ पड़ा और इस वजह से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


रोहित इस रेस्टोरेंट में खाने के बाद बाहर निकल रहे थे, लेकिन उनके फैंस को पहले ही खबर लग गई थी कि हिटमैन होटल के अंदर हैं। इस वजह से रोहित के फैन रेस्टोरेंट के बाहर ही इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रोहित बाहर निकले उनके फैंस बेकाबू हो गए और सभी उनकी एक झलक पाना चाहते थे। इस बीच सुरक्षा कारणों की वजह से रोहित शर्मा भीड़ के बीच नहीं आए और रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं रोहित
भारतीय टीम को इस महीने के अंत में एशिया कप खेलना है। टीम इंडिया का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। इस बीच रोहित ने जिम्बाब्वे सीरीज में आराम करने का फैसला किया है। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित ने कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने भारत को 4-1 से जीत दिलाई थी। 

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed