फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket news: Rohit Sharma returns to India ahead of teammates, gets bashed for ‘careless’ parenting

रोहित शर्मा ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, दो दिन पहले परिवार संग लंदन से हुए रवाना

Sun, 14 Jul 2019 01:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Cricket news: Rohit Sharma returns to India ahead of teammates, gets bashed for ‘careless’ parenting
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में मिली हार से टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे ज्यादा निराश दिखे। 

विज्ञापन


वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने के बाद रोहित कितने निराश थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया को लंदन से 14 जुलाई को वापस आना था, लेकिन टीम इंडिया के हिटमैन रोहित दो दिन पहले ही लंदन से मुंबई रवाना हो गए। उन्हें 13 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ स्पॉट किए गए जबकि बाकी टीम 14 जुलाई को भारत वापस आएगी। कुछ खिलाड़ी दिल्ली, कुछ मुंबई तो कुछ अलग-अलग जगह पहुंचेंगे क्योंकि टिकटों की वजह से टीम को आने में देरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#rohitsharma takes the drivers seat as he heads back home #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


 

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में पांच शतक और एक अर्धशतक के साथ 600 से ज्यादा रन बनाए थे। मगर सेमीफाइनल में वे सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। वर्ल्ड कप 2019 में रहोति अपने नाम कई कीर्तिमान हासिल किए।  उन्होंने वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

रोहित ने पहले भी फैंस के लिए एक भावुक मैसेज पोस्ट किया था। उस भावुक मैसेज में रोहित ने लिखा था कि, जब टीम को अच्छा करने की जरूरत थी वहां हम लोग मात खा गए। 30 मिनट का खराब खेल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हमसे दूर ले गया। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed