फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma overspeeds in Mumbai Pune Expressway issued three traffic challans Amid ODI WC 2023

Rohit Sharma: पंत के साथ हादसे के बाद भी नहीं सुधरे रोहित, एक्सप्रेस वे पर तेज गति से चलाई कार; कटे तीन चालान

Wed, 18 Oct 2023 09:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 09:52 PM IST
सार

रोहित शर्मा के खिलाफ तीन चालान जारी किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर तय सीमा से ज्यादा गति से कार चला रहे थे।
 

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ तीन चालान जारी किए गए हैं। ये तीनों चालान ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हैं। खबरों के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे में रोहित शर्मा तेज रफ्तार में अपनी कार चला रहे थे। इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वनडे विश्व कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। रोहित शर्मा अपनी निजी कार से पुणे जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है और उनके खिलाफ तीन चालान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


यातायात अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि रोहित शर्मा काफी तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार की गति 200 किमी/घंटा से अधिक और कभी-कभी तो 215 किमी/घंटा तक पहुंच गई। उनकी लापरवाही से गाड़ी चलाने के परिणामस्वरूप, उनके वाहन पर तीन ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जारी किए गए। इस घटना ने क्रिकेट प्रेमियों और यातायात अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। एक फैन ने सुझाव दिया कि उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट के साथ टीम बस में यात्रा करनी चाहिए। तेज रफ्तार के प्रति रोहित के प्रेम के बावजूद, विश्व कप के दौरान प्रशंसक अपने कप्तान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। रोहित शर्मा की लैम्बोरगिनी कार की नंबर प्लेट में 264 लिखा है। यह वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। 
विज्ञापन


खतरनाक हादसे का शिकार हुए थे पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी तेज रफ्तार का शौक है। वह पिछले साल दिसंबर के महीने में अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गंभीर हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में पंत की जान बाल-बाल बची थी। इस हादसे को लगभग एक साल होने वाला है, लेकिन अब तक पंत वापसी नहीं कर पाए हैं। वह आईपीएल 2023 के अलावा टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेल पाए और उनकी टीम को नुकसान झेलना पड़ा। वनडे विश्व कप 2023 में भी पंत नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed