फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma New ODI Captain: Rohit is the third most successful ODI captain in the last four years in terms of Win percent, no one is better than hitman in T20s

Rohit Sharma ODI Captain: पिछले चार साल में वनडे के तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं रोहित, टी-20 में उनसे बेहतर कोई नहीं

Thu, 09 Dec 2021 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

विराट कोहली इस मामले में काफी नीचे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 40 टी-20 मैच खेले। इसमें से टीम को 24 में जीत मिली, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
Rohit Sharma New ODI Captain: Rohit is the third most successful ODI captain in the last four years in terms of Win percent, no one is better than hitman in T20s
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित शर्मा भारत के नए वनडे कप्तान बनाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। पहले वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली थे, लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


इसी वजह से रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई है। अब नए कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ की नजर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप और 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर होगी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करते दिखेंगे।
विज्ञापन


वनडे में रोहित के नाम शानदार रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित के नाम वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। रोहित पिछले चार साल यानी 10 दिसंबर 2017 के बाद से 10 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से आठ मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली। वहीं, दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बतौर कप्तान रोहित ने वनडे में 80 फीसदी मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर हैं हिटमैन रोहित
पिछले चार साल जीत फीसदी के मामले में सबसे सफल कप्तानों में रोहित तीसरे स्थान पर हैं। इस मामले में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी, जिम्बाब्वे के पीटर मूर और न्यूजीलैंड के टॉम लाथम उनसे आगे हैं। बतौर कप्तान स्टोक्स, डुमिनी और मूर ने 100 फीसदी मैच जीते हैं। वहीं, लाथम ने 89 फीसदी मैच जीते हैं।
 

Rohit Sharma New ODI Captain: Rohit is the third most successful ODI captain in the last four years in terms of Win percent, no one is better than hitman in T20s
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
टी-20 में और रोहित का और भी बेहतर रिकॉर्ड
टी-20 की बात करें तो 20 दिसंबर 2017 के बाद से रोहित ने 22 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं। वहीं, चार मैचों में हार मिली है। जीत फीसदी की बात करें तो रोहित ने अपनी कप्तानी में 81.82 फीसदी टी-20 मैच जीते हैं। यह इस अवधि में 20 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है।

रोहित के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 40 टी-20 मैच खेले। इसमें से टीम को 24 में जीत मिली, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। कोहली की कप्तानी में भारत ने 60 फीसदी टी-20 मैच जीते। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 73 फीसदी मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed