फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma named unwanted record with 12th Duck in T20I failed to open account in consecutive innings

IND vs AFG: लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए रोहित, टी20 में 12वीं बार नहीं खुला खाता; शर्मनाक रिकॉर्ड के करीब

Sun, 14 Jan 2024 09:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

टी20 में रोहित शर्मा से ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है। वह 13 बार इस फॉर्मेट में खाता नहीं खोल पाए हैं। रोहित अब शर्मनाक रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं।

विज्ञापन

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए। पहले मैच में शून्य के स्कोर पर रन आउट होने वाले रोहित दूसरे मुकाबले में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी ने उनका विकेट लिया। रोहित एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने। 
विज्ञापन


इस मैच में टीम इंडिया को अफगानिस्तान ने 173 रन का लक्ष्य दिया था और यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर आक्रामक शुरुआत दी थी। रोहित इस लय को जारी रखना चाहते थे और पहली ही गेंद पर चहलकदमी करके बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। गेंद उतनी छोटी नहीं थी, जितनी उन्होंने उम्मीद की थी। ऐसे में गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकल गई और ऑफ स्टंप पर लगने के साथ गिल्लियां बिखेर दी।
विज्ञापन

 


पहली गेंद पर आउट होने के साथ ही रोहित ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 12वीं बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इस मामले में अफगानिस्तान के पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर हैं, जो 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। टी20 में रवांडा के इराकोजे और आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन भी 12 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी नाबाद रन शून्य स्ट्राइक रेट
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 133 11 3438 13 135.72
के इराकोज (रवांडा) 55 9 478 12 106.45
केविन ओब्रायन (आयरलैंड) 103 10 1973 12 130.92
रोहित शर्मा (भारत) 142 17 3853 12 139.09
डीके एनेफी (घाना) 28 5 246 11 108.37

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में भारत के शीर्ष सात बल्लेबाजों में सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे हैं, जो खाता खोले बिना आउट हुए हैं। रोहित इसी सीरीज में दो बार खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में रोहित के बाद लोकेश राहुल सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं। राहुल इस फॉर्मेट में पांच बार अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर के साथ चार बार ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed