फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma mother purnima sharma kissed her son after meeting, video goes viral

Video: विश्व विजेता बनकर लौटा बेटा तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की मां, मिलते ही चूमने लगीं माथा, देखें

Fri, 05 Jul 2024 09:23 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Jul 2024 09:23 AM IST
सार

रोहित शर्मा जब अपनी मां से मिले तो यह उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था। बेटे को देखते ही उनकी मां ने उन्हें गले लगा लिया और उनका माथा चूमने लगीं। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन
rohit sharma mother purnima sharma kissed her son after meeting, video goes viral
रोहित शर्मा को चूमती उनकी मां। - फोटो : twitter

विस्तार

भारत को विश्व विजेता का खिताब जिताकर कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को स्वदेश लौटे तो पूरे देश उनके स्वागत में खुशी से झूम उठा। पहले उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया, बाद में मुंबई की जनता ने गले लगाया। भारतीय टीम की विजय परेड के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो हिटमैन की मां पूर्णिमा का भी है, जिन्होंने अपने बेटे को देखते ही उसे चूमना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

rohit sharma mother purnima sharma kissed her son after meeting, video goes viral
भारतीय टीम - फोटो : ICC
भारतीय टीम की टी20 विश्व कप जीत का जश्न गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बीसीसीआई की तरफ से विजय परेड का आयोजन किया गया। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में स्पेशल सेरेमनी भी रखी गई। कार्यक्रम के बीच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने माता-पिता से लंबे वक्त के बाद मिले। इस दौरान उनकी मां भावुक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा जब अपनी मां से मिले तो यह उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था। बेटे को देखते ही उनकी मां ने उन्हें गले लगा लिया और उनका माथा चूमने लगीं। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनकी मां पहले उनके दोनों गालों को चूमती हैं, उसके बाद उनके माथे को चूमती हैं। बेटे की इस कामयाबी पर मां-बाप गौरवान्वित हो उठते हैं। इस मौके पर रोहित को मां को कहते हुए सुना जा सकता है, "उसे जो प्यार मिल रहा है, वह उसकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से है। मैं आज सबसे खुश मां हूं।"

 
विज्ञापन

rohit sharma mother purnima sharma kissed her son after meeting, video goes viral
रोहित शर्मा और उनकी मां। - फोटो : twitter
हैरानी की बात यह है कि रोहित की मां ने बेटे से मुलाकात के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छोड़ दी थी। उन्होंने आगे कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह दिन देखूंगी। विश्व कप में जाने से पहले वह हमसे मिलने आया था और कहा था कि वह इसके बाद टी20आई छोड़ना चाहता है। मैंने बस इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो। मैं आज अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और डॉक्टर से मिलने का समय लिया था, लेकिन मैं फिर भी आई क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहता था।"

rohit sharma mother purnima sharma kissed her son after meeting, video goes viral
रोहित शर्मा और उनके दोस्त - फोटो : twitter
वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा के स्वागत के लिए उनके दोस्तों और मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उन्हें ग्रैंड सैल्यूट करते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे रोहित के घर पहुंचते ही उनके सभी दोस्त एक लाइन में खड़े होकर उन्हें ग्रैंड सैल्यूट करते हैं। इसके बाद सभी उन्हें कंधे पर उठाते लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed