{"_id":"5dbd36288ebc3e014d6831a4","slug":"rohit-sharma-is-leading-run-scorer-in-india-vs-bangladesh-t-20-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: 'हिटमैन' बन जाते हैं रोहित शर्मा, बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बरसाते हैं रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: 'हिटमैन' बन जाते हैं रोहित शर्मा, बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बरसाते हैं रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 03 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। विश्व कप 2019 के बाद से ही रोहित का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। अब तीन नवंबर से दिल्ली में शुरू हो रही टी-20 में सीरीज में एकबार फिर दुनिया भर की निगाहें 'हिटमैन' पर होंगी। दरअसल, दोनों टीम के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : Social Media
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में रोहित नंबर एक हैं। इस मामले में विराट कोहली भी उनसे पीछे हैं। रोहित ने अबतक बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.50 की औसत से 356 रन बनाए हैं। रोहित के बाद शिखर धवन का नंबर आता है। हिटमैन के इस जोड़ीदार ने सात मैच में 26.57 की औसत से 186 रन बनाए हैं।
3 of 5
मुश्फिकुर रहीम
वहीं शब्बीर रहमान भारत के खिलाफ सबसे सफल बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। यह बात अलग है कि इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में ही नहीं चुना गया। मौजूदा टीम में मुश्फिकुर रहीम से भारतीय गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा। दूसरे पायदान पर मौजूद यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के खिलाफ आठ टी-20 में 33 की औसत से 165 रन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण जेटली स्टेडियम
- फोटो : twitter
बता दें कि भारत पहली बार घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज दिल्ली में 3 नवंबर से होने जा रही है, पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट और तीसरा टी-20 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 के सर्वोच्च रन स्कोरर रहे रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में हुए 'क्रिकेट के महाकुंभ' में पांच शतक की मदद से 648 रन बनाए थे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर पहली बार उतरे रोहित ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक भी जड़ा था। अब भारतीय फैंस को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद बांग्ला टाईगर्स के खिलाफ भी होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।