मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का तमगा हासिल कर चुके रोहित ने शनिवार को छक्कों के मामले में रिकॉर्ड बनाया। वह अब आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है।
उपलब्धि: रोहित ने आईपीएल में बनाया छक्कों का एक और कीर्तिमान, धोनी से निकले आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:16 PM IST
सार
- रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय
- उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन