{"_id":"624e63d9f502db17c348b140","slug":"rohit-sharma-gets-angry-on-sound-guy-before-post-match-interview-said-awaaz-badhao-yaar-uska","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs MI: मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद रोहित ने टेक्नीशियन पर निकाला गुस्सा, बोले- आवाज बढ़ाओ यार उसका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs MI: मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद रोहित ने टेक्नीशियन पर निकाला गुस्सा, बोले- आवाज बढ़ाओ यार उसका
Thu, 07 Apr 2022 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:38 AM IST
सार
कोलकाता के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने साउंड टेक्नीशियन को गुस्से से भरे लहजे में कहा कि आवाज बढ़ाओ यार उसका। दर्शकों के शोर के कारण रोहित को होस्ट की आवाज नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम लगातार तीसरा मैच हार चुकी है। इस हार के साथ ही मुंबई अंकतालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर आ गई है। नौवें पायदान पर पहुंच चुकी मुंबई के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा है। पहले दिल्ली फिर राजस्थान और अब कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम हार चुकी है। इस दौरान रोहित की सेना न तो लक्ष्य का पीछा कर पाई और न ही पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव कर पाई। टीम के खराब प्रदर्शन से कप्तान रोहित खासे नाराज हैं और उनका गुस्सा सबसे सामने भी आ रहा है।
कोलकाता के खिलाफ हार के बाद रोहित का गुस्सा खुलकर सभी के सामने आ गया। उन्होंने मैच के बाद इंटरव्यू से पहले साउंड टेक्नीशियन से गुस्से में बात की और होस्ट की आवाज बढ़ाने को कहा। रोहित के लहजे में हार की खीज साफ दिख रही थी।
टेक्नीशियन को कहा- आवाज बढ़ाओ यार
कोलकाता और मुंबई का मैच खत्म होने के बाद रोहित को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वो मैदान में पहुंचे, लेकिन दर्शक काफी शोर कर रहे थे। दर्शकों के शोर की वजह से रोहित होस्ट की आवाज नहीं सुन पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने गुस्से से भरे लहजे में साउंड टेक्नीशियन से कहा "आवाज बढ़ाओ यार उसका"। इसके बाद उन्होंने सवालों के जबाव दिए।
विज्ञापन
रोहित ने कहा कि उनके लिए कोलकाता के खिलाफ मिली हार को पचाना मुश्किल होगा। यह मैच आखिरी समय तक संतुलित था और कोई भी टीम जीत सकती थी, लेकिन पैट कमिंस ने अंत के दो-तीन ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच पलट दिया।
पैट कमिंस ने मुंबई से छीना मैच
इस मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर 162 रन बना लिए और चार ओवर रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए। वहीं पैट कमिंस ने 15 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। कमिंस ने लोकेश राहुल की बराबरी करते हुए 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंन डेनियल सम्स के एक ओवर में 35 रन बटोरे और अपनी टीम को अहम जीत दिला दी।