फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma can make special record in First T20 can join elite list of Dhoni and Kohli

IND vs SL: पहले टी-20 में चार खास रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित, धोनी-कोहली के खास क्लब में शामिल होने का मौका

Thu, 24 Feb 2022 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। वे तीसरे भारतीय कप्तान बन सकते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान टी-20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
Rohit Sharma can make special record in First T20 can join elite list of Dhoni and Kohli
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। रोहित इस मैच में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित अगर इस मैच में 63 रन बना लेते हैं तो एक साथ उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं। 
विज्ञापन


विराट और धोनी के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं रोहित
अगर रोहित लखनऊ में होने वाले टी-20 मैच में 63 रन बना लेते हैं तो वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए टी-20 में एक हजार रन बनाए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। वे विश्व के तीसरे कप्तान होंगे, जो टी-20 में कप्तान रहते हुए एक हजार रन का आंकड़ा पार करेंगे। 
विज्ञापन


बाबर आजम की बराबरी कर सकते हैं रोहित
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम की कमान संभालने के बाद 26 मैचों में ही एक हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया था। बाबर कप्तान के रूप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित भी श्रीलंका के खिलाफ 26वें मैच में भारत की कप्तानी करेंगे। वो बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं हिटमैन
रोहित शर्मा


रोहित शर्मा पहले टी-20 मैच में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित गुप्टिल से सिर्फ 37 रन पीछे हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 22 के औसत से 66 रन बनाए थे। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बेहतर करें। 

भारत को लगातार 10वां टी-20 जिता सकते हैं रोहित शर्मा
टी-20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया अब तक कोई टी-20 मैच नहीं हारी है। इस दौरान भारत ने लगातार नौ टी-20 मैच जीते हैं। अगर श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच भारत के नाम रहता है तो पहली बार टीम इंडिया लगातार 10 टी-20 मैच जीतेगी। भारत इससे पहले भी विराट की कप्तानी में लगातार नौ टी-20 मैच जीत चुका है। टेस्ट खेलने वाले देशों में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। अफगान टीम ने लगातार 12 टी-20 मैच जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed