फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma becomes fifth batter to hit 500 fours shikhar dhawan hits 47th Fifty in IPL know complete records

IPL 2022: विराट और धवन के क्लब में शामिल हुए रोहित तो कोहली की बराबरी पर पहुंचे शिखर, मुंबई-पंजाब मैच में बने ये रिकॉर्ड

Thu, 14 Apr 2022 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 04:48 PM IST
सार

मुंबई और पंजाब के बीच मैच में रोहित शर्मा ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में वो आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में दस हजार रन भी पूरे किए।
 

विज्ञापन
Rohit Sharma becomes fifth batter to hit 500 fours shikhar dhawan hits 47th Fifty in IPL know complete records
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। मुंबई और पंजाब के बीच मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में उन्होंने 17 गेंद में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के निकले। इसी के साथ रोहित ने आईपीएल में अपने 500 चौके भी पूरे कर लिए। वहीं शिखर धवन ने इस मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया और विराट कोहली की बराबरी की। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में 47 अर्धशतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा और रोहित के रिकॉर्ड उनके लिए खुशी की वजह नहीं बन पाए। इस सीजन में मुंबई की टीम कोई मैच नहीं जीत पाई है और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। 
विज्ञापन

रोहित के नाम दर्ज हुए दो खास रिकॉर्ड
पंजाब के खिलाफ मैच में 25वां रन बनाते ही रोहित ने टी20 में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले सातवें बल्लेबाजी बने और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। रोहित से पहले विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। इस पारी में रोहित ने पहला चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 500 चौके भी पूरे कर लिए। वो पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया है। उनसे पहले शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना आईपीएल में 500 चौके लगा चुके हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश रन
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 14562
शोएब मलिक पाकिस्तान 11698
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 11474
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 10499
विराट कोहली भारत 10379
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 10373
रोहित शर्मा भारत 10003

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन चौके
शिखर धवन 196 5981 673
विराट कोहली 204 6390 554
डेविड वॉर्नर 145 5351 515
सुरेश रैना 200 5528 506
रोहित शर्मा 213 5719 502

धवन ने की विराट की बराबरी 
आईपीएल में 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में शिखर धवन ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों दिग्ग्जों ने आईपीएल में 47 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं, जो आईपीएल में 55 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। वॉर्नर के नाम 55 अर्धशतक और चार शतक हैं। वहीं कोहली के नाम 42 अर्धशतक और पांच शतक हैं, जबकि धवन ने 45 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं।  

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन अर्धशतक

डेविड वॉर्नर

145 5351 50

शिखर धवन

197 5981 45

विराट कोहली

212 6390 42

रोहित शर्मा

218 5719 40

सुरेश रैना

205 5528 39
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed