फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and Virat Kohli: ODI Records That Prove Their Match-Winning Legacy From sixes to runs

ODI Records: स्पिन के खिलाफ रोहित अपनाते हैं 'हिटमैन' अवतार, स्पिनर्स के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़े

Sun, 24 Aug 2025 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 09:19 AM IST
सार

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं और लंबे समय तक इस सूची में टॉप पर रहे, लेकिन अब इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तेजी से करीब पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma and Virat Kohli: ODI Records That Prove Their Match-Winning Legacy From sixes to runs
वनडे रिकॉर्ड्स - फोटो : ANI

विस्तार

वनडे क्रिकेट में भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली का दबदबा लगातार कायम है। जहां रोहित स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे बड़े हिटर साबित हुए हैं, वहीं विराट ने अपनी पारी से भारत को जिताने का सिलसिला बरकरार रखा है। इन दोनों के रिकॉर्ड्स यह दिखाते हैं कि क्यों इन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और वनडे के समीकरण से फिलहाल दोनों को बाहर करना क्यों मुश्किल है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चयनकर्ता रोहित और कोहली दोनों से एशिया कप के बाद उनके वनडे करियर को लेकर बात करेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

स्पिनर्स के खिलाफ रोहित का हिटमैन अवतार
स्पिन गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन ने अब तक स्पिनर्स के खिलाफ 114 सिक्स जड़े हैं और इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (108) और एबी डिविलियर्स (98) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। धोनी (91) और अफरीदी (89) भी इस लिस्ट में मौजूद हैं, लेकिन रोहित की खासियत है कि वह धीमी गेंदबाजी पर भी उतने ही घातक दिखते हैं जितने तेज गेंदबाजों पर।
 
खिलाड़ी छक्के
रोहित शर्मा 114
क्रिस गेल 108
एबी डिविलियर्स 98
एमएस धोनी 91
शाहिद अफरीदी 89
इयोन मॉर्गन 88
ग्लेन मैक्सवेल 88
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी के रिकॉर्ड से रोहित सात छक्के दूर
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं और लंबे समय तक इस सूची में टॉप पर रहे, लेकिन अब इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तेजी से करीब पहुंच चुके हैं। रोहित ने 265 पारियों में 344 छक्के लगाए हैं और अफरीदी के रिकॉर्ड से केवल सात छक्के दूर हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ चौथे और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 229 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि पावर हिटिंग में एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा हमेशा से रहा है, और अब रोहित अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़कर इस सूची में टॉप पर पहुंचने के बेहद करीब हैं।

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट छक्के
शाहिद अफरीदी 398 369 8064 124 23.57 117.00 351
रोहित शर्मा 273 265 11168 264 48.76 92.80 344
क्रिस गेल 301 294 10480 215 37.83 87.19 331
सनथ जयसूर्या 445 433 13430 189 32.36 91.20 270
महेंद्र सिंह धोनी 350 297 10773 183* 50.57 87.56 229
विज्ञापन

मध्य के ओवरो में रहा है रोहित का दबदबा
वनडे क्रिकेट में छक्कों को लेकर हर बल्लेबाज का अपना अलग अंदाज होता है, लेकिन अलग-अलग फेज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तीन दिग्गजों के नाम दर्ज है। पावरप्ले (1-10 ओवर) में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने शुरुआती 10 ओवरों में 152 छक्के जड़े हैं, जो उनके आक्रामक अंदाज की पहचान है। वहीं मिडल ओवर (11-40) में रोहित शर्मा का दबदबा सबसे ज्यादा है। हिटमैन ने इस फेज में 162 छक्के लगाए हैं। डेथ ओवर (41-50) की बात करें तो यहां महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। धोनी ने आखिरी दस ओवरों में 138 छक्के लगाए, जो उनके ‘फिनिशर’ टैग को पूरी तरह साबित करता है।

ओवर फेज खिलाड़ी छक्के
1-10 ओवर क्रिस गेल 152
11-40 ओवर रोहित शर्मा 162
41-50 ओवर महेंद्र सिंह धोनी 138

300+ रन के चेज में RO-KO पर भरोसा
रोहित और विराट की बल्लेबाजी बड़े लक्ष्यों में और भी चमक उठती है। वनडे में 300+ रन चेज में दोनों के आंकड़े गवाह हैं कि क्यों भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी इन्हीं पर टिकी रहती है। विराट ने 35 पारियों में 1914 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक शामिल हैं, जबकि रोहित ने 32 पारियों में 1621 रन और पांच शतक लगाए हैं। दोनों का औसत और स्ट्राइक रेट भी किसी भी बड़े मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए काफी है।
 
खिलाड़ी पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक बाउंड्री %
रोहित शर्मा 32 1621 57.89 98.5 5 56.80%
विराट कोहली 35 1914 59.81 106.1 9 52.40%

भारत की जीत में कोहली का योगदान सबसे ज्यादा
विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड जीत के मौकों पर और भी निखरकर सामने आता है। उन्होंने अपने कुल 14,181 रनों में से 10,324 रन भारत की जीत में बनाए हैं। 180 पारियों में उनका औसत 74.27 और स्ट्राइक रेट 96.6 रहा है, जो उन्हें एक मैच-विनर के रूप में स्थापित करता है। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, हाशिम अमला और जो रूट जैसे स्टार्स भी हैं, लेकिन कोहली का दबदबा सबसे अलग नजर आता है।
 
खिलाड़ी पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 180 10324 74.27 96.6
एबी डिविलियर्स 135 6668 66.02 107.4
एमएस धोनी 162 6486 69.00 96.2
हाशिम अमला 107 6189 64.47 90.8
जो रूट 92 4529 63.79 90.5

शतकीय पारी में सबसे तेज स्ट्राइक रेट
शतकीय पारियों में सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के पास है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में सिर्फ 52 गेंदों पर शतक बनाते हुए 100* रन 192.3 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उसी सीरीज में नागपुर में भी उनका बल्ला बोला, जहां उन्होंने 115* रन 174.24 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस लिस्ट में युवराज सिंह (138 बनाम इंग्लैंड), वीरेंद्र सहवाग (125* बनाम न्यूजीलैंड) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (108* बनाम न्यूजीलैंड) जैसे महान बल्लेबाज भी शामिल हैं।
 
खिलाड़ी रन स्ट्राइक रेट विपक्षी ग्राउंड साल
विराट कोहली 100* 192.3 ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
युवराज सिंह 138* 176.92 इंग्लैंड राजकोट 2008
विराट कोहली 115* 174.24 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2013
वीरेंद्र सहवाग 125* 168.91 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2009
मो. अजहरुद्दीन 108* 166.15 न्यूजीलैंड वडोदरा 1988

इन आंकड़ों से साफ है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा क्यों आधुनिक क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर माने जाते हैं। जहां रोहित पावर-हिटिंग से खेल का रुख बदल देते हैं, वहीं विराट अपनी निरंतरता और क्लासिक फिनिशिंग से टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed