{"_id":"5c84a499bdec2214262c48bf","slug":"rohit-sharma-and-shikhar-dhawan-bad-combination-starting-trouble-for-team-india-before-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले रोहित-धवन का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले रोहित-धवन का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज है और उसके सिर्फ दो मैच बचे हैं, जिसमें से एक मुकाबला रविवार को खेला जाना है, जबकि दूसरा दिल्ली में 13 मार्च को खेला जाएगा। मगर रोहित शर्मा और शिखर धवन का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
2 of 7
शिखर रोहित
- फोटो : file photo
अगर दोनों बल्लेबाजों के हालिया प्रदर्शन पर बात करें तो रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 51 रन, जबकि धवन ने केवल 22 रन बनाए हैं। वहीं, पिछले छह वन-डे में इस सलामी जोड़ी ने 39, 21,8, 4, 0,11 रन बनाए हैं। जनवरी से खेली गई पिछली 11 पारियों में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी का औसत 31 का है। इसमें एक बार शतकीय साझेदारी है और उनका रन रेट 4.65 का रहा है। अगर आप आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच साल में कभी भी टीम इंडिया की इस सलामी जोड़ी का औसत 41.56 से कम नहीं रहा और यह भी आखिरी बार यह भी 2015 में हुआ था।
3 of 7
SHIKHAR DHAWAN
- फोटो : file photo
वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन पिछले छह महीनों से अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका रिकॉर्ड सुधर नहीं रहा है। बीती छह पारियों में उनकी बल्लेबाजी का औसत 11.5 का है। पिछले 5 मैचों पर नजर डाले तो धवन ने 13,6, 0,21,1 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित का बल्ला भी पिछले कुछ मैचों में खामोश रहा है। हालिया फॉर्म टीम के लिए एक और परेशानी का सबब है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में उनका स्ट्राइक रेट 59.3 का रहा है। इस साल उनका बल्लेबाजी औसत भी सिर्फ 36.81 का है। 2013-2018 के बीच हर साल उनका औसत 50 से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : File photo
हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला विकेट सिर्फ 4 के स्कोर पर गिरा। धवन अपनी पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर बड़ा ड्राइव खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। वहीं, नागपुर में रोहित बिना खाता खोले आउट हो गए तो धवन ने केवल 21 रन बनाए। रांची में खेले गए तीसरे वन-डे में रोहित ने 14 और धवन ने 1 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।