फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे 256 वर्ष तक जीवित था ये इंसान, इतनी लंबी जिंदगी के पीछे था अनोखा राज

Sun, 10 Mar 2019 04:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
li ching yuen the oldest man ever live for 256 years
- फोटो : facebook
हाल ही में जापान की केन तनाका को आधिकारिक तौर पर 9 मार्च 2019 को 116 साल 66 दिन की जीवित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में पुष्टि की गई है। एक हम हैं, खुद ही अनुमान लगा लेते हैं कि 50 की उम्र भी पार कर जाएं तो बहुत होगा। हालांकि ऐसा सोचना गलत भी नहीं है क्योंकि आजकल की दौड़-भाग वाली जिंदगी में आमतौर पर इंसान 80 से 90 वर्ष ही जी पाता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 100-200 नहीं, बल्कि पूरे 256 साल की उम्र तक जीवित रहा। 



 
li ching yuen the oldest man ever live for 256 years
- फोटो : facebook
इनका नाम है ली चिंग युए। इतिहासकारों का कहना है कि ली चिंग का जन्म 3 मई 1677 को चीन के कीजियांग जिले में हुआ था, जबकि अन्य का दावा है कि उनका जन्म साल 1736 में हुआ था। उनकी मृत्यु 6 मई 1933 को हुई थी। साल 1928 में 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के एक संवाददाता ने लिखा कि ली के पड़ोस में रहने वाले कई बुजुर्गों का कहना था कि जब उनके दादा लोग बच्चे थे, तो वो ली चिंग को जानते थे, वो उस समय भी एक अधेड़ उम्र के शख्स थे। 
li ching yuen the oldest man ever live for 256 years
- फोटो : facebook
1930 में 'न्यूयार्क टाइम्स' में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, चीन की चेंगडू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वू चुंग-चीएह ने 1827 में ली चिंग को उनकी 150वीं वर्षगांठ, जबकि साल 1877 में उनकी 200वीं वर्षगांठ के मौके पर शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
li ching yuen the oldest man ever live for 256 years
- फोटो : facebook
ली चिंग प्रख्यात चाइनीज हर्बलिस्ट, मार्शल आर्टिस्ट और सलाहकार थे, जिन्हें सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने के लिए जाना जाता है। ली चिंग महज 10 साल की उम्र से ही हर्बल मेडिसिन का बिजनेस करने लगे थे। उन्हें हर्बल के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स में भी महारथ हासिल थी। ली 71 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर के तौर पर चीन की सेना में शामिल हुए थे। कहा जाता है कि ली चिंग ने 24 शादियां की थीं, जिनसे उनके 200 से अधिक बच्चे थे।
विज्ञापन
li ching yuen the oldest man ever live for 256 years
- फोटो : facebook

कहा तो ये भी जाता है कि ली चिंग ने अपनी जिंदगी के शुरुआती 100 साल तक लिंग्जी, गोजी बेरी, जींसेंग, वू और गोडू कोला जैसी जड़ी-बूटियों को इकट्ठा किया और उन्हें बेचा। उन्होंने अपनी जिंदगी के अगले 40 साल सिर्फ जड़ी बूटियों के सहारे गुजारे। वो कई तरह की जड़ी-बूटियों के साथ-साथ चावल से बनी शराब को भोजन के रूप में लेते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed